सदाराम कश्यप
मुंगेली (गंगा प्रकाश)। आज पथरिया में ब्लॉक स्तरीय महासभा का आयोजन ओबीसी वर्ग के द्वारा किया गया है जिसमे पथरिया ब्लाक के सभी ग्राम पंचायतों एवं ग्रामों के ओबीसी भाई बहनों को आमंत्रित किया गया है ।
कार्यक्रम में विभिन्न ओबीसी वर्ग के जातियों के प्रमुख एवं संरक्षक को अतिथि के रूप में रखा गया है एवं पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू मुख्य अतिथि रहेंगे।
आप सभी पथरिया ब्लाक ओबीसी वर्ग के भाइयों एवं बहनों से विनम्र निवेदन है कि कार्यक्रम को अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सफल बनावे एवं अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम की उक्त जानकारी बलराम जयसवाल कलाल समाज सलाहकार सकेत राज के द्वारा दिया गया।
There is no ads to display, Please add some
