राघवेंद्र सिंह
बलौदाबाजार(गंगा प्रकाश)। छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन जिला बलौदा बाजार के जिला कोषाध्यक्ष बुद्धदेव वर्मा ने बताया है कि वेतन विसंगति के लिए विगत कई वर्षों से लड़ाई लड़ा जा रहा है इस लड़ाई में कई बार मुख्यमंत्री मंत्री विधायकों एवं उच्च अधिकारियों से मुलाकात किया गया तथा ज्ञापन भी दिया गया लेकिन आज तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला इसलिए छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक समग्र शिक्षक फेडरेशन के बैनर तले पिछले माह 6 फरवरी से 11 फरवरी तक अनिश्चितकालीन आंदोलन किया गया तथा इस आंदोलन का स्वरूप बदलते हुए इसे जिलेवारक्रमिक आंदोलन में बदला गया
जिसमें 2 मार्च को जिला बलौदा बाजार का बारी है जिसमें जिले भर के हजारों सहायक शिक्षक व नव पदोन्नत प्रधान पाठक शामिल होंगे और यह आंदोलन जब तक मांग पूरा नहीं होगा तब तक चलता रहेगा
There is no ads to display, Please add some
