आज 14.02.25 के कार्यक्रम : मुख्य मंच मे पद्मश्री सुरेंन्द्र दुबे अपनी हास्य व्यंग्य कविताओ से गुदगुदाएगें
गरियाबंद/राजिम (गंगा प्रकाश)। राजिम कुंभ कल्प 2025 मे 14.02.25 को तीसरे दिन मुख्य मंच के प्रमुख आकर्षण हास्य व्यंग्य के कवि पद्मश्री सुरेंन्द्र दुबे होंगे। वे अपनी कविताओ से लोगों को गुदगुदाएगें। साथ ही गरिमा दिवाकर की टीम और आरती बारले की टीम लोक कलामंच की प्रस्तुति से छत्तीसगढ संस्कृति की झांकी लोकगीत और नृत्य के माध्यम से प्रस्तुत करेंगी।
स्थानीय मंच में दोपहर 3 से 7 बजे तक छग के प्रसिध्द कलाकार सुकदेव बंजारे पंथी नृत्य करेंगें। कु. रितिका सिकट छत्तीसगढी रिमिक्स का मनमोहक प्रदर्शन अपने कला के माध्यम से करेंगी। अजय करमोकर संगीत से समा बांधेगें। महेंन्द्र सिंह चैहान पंडवानी गायन से दर्शकों को महाभारत के विभिन्न प्रसंगो को बताएगें। सुश्री भुनेश्वरी की टीम मानस गायन से भक्तिमय माहौल बनाएगी।
इनके अलावा दुर्गारानी जायसवाल लोक कलामंच, रंजमत बाई कंवर, मुकेष कुमार नेताम मांदरीनृत्य, अर्जुन चेलक मंगल भजन, जगराता ग्रुप, नारद चक्रधारी, भगवंतीन कुर्रे सांस्कृतिक मंच पर झमाझम प्रस्तुति देंगें।
There is no ads to display, Please add some
