गरियाबंद/फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। मतदाता निर्भीग होकर मतदान अवश्य करें। इसके लिए अधिकाधिक सुविधाएं दी जा रही है। सहायक रिर्टनिंग अधिकारी एवं फिंगेश्वर-राजिम अनुविभाग एसडीएम अर्पिता पाठक ने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी मतदाताओं को निर्वाचक फोटो पहचान पत्र जारी किए गए है। यदि कोई पहचान पत्र नहीं दिखा पाता है तो 12 वैकल्पिक दस्तावेज की भी अनुमति दी गई है बशर्ते उसका नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। एसडीएम अर्पिता पाठक ने बताया कि पहचान पत्र नहीं दिखा पाने पर उसकी जगह आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र/राज्य सरकार/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों द्वारा अपने कर्मचारियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, बैंको/डाकघरों द्वारा जारी फोटोयुक्त पासबुक, स्मार्ट कार्ड, सांसदो/विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र और भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा दिव्यांगजनों को जारी यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। इससे मतदाता मतदान कर पाऐंगे।
There is no ads to display, Please add some
