दुर्ग (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार आबकारी आयुक्त निरंजन दास व प्रबंध संचालक ए. पी. त्रिपाठी उपायुक्त आबकारी अधिकारी नोहर सिंह ठाकुर, अनिमेष नेताम एवं जिला आबकारी अधिकारी अशोक सिंह के मार्गदर्शन में किया गया। विभाग द्वारा अवैध शराब धारण, विक्रय एवं परिवहन की सूचना पर त्वरित एवं विधिवत कार्यवाही कर 02 प्रकरण कायम किये गए। पहले प्रकरण में आरोपी मेघनाथ साहू आत्मज उमेंद्र साहू साकिन ग्राम मतवारी के एक्टिवा में एक सफेद रंग की प्लास्टिक थैली में 50 नग पाव देशी मदिरा प्लेन प्रत्येक पाव की क्षमता 180 उस कुल मात्रा 9.0 बल्क लीटर बरामद कर प्रकरण कायम किया गया। उक्त आरोपी के विरूद्ध प्रकरण कायम कर अग्रिम कार्यवाही हेतु आरोपी न्यायिक रिमांड मे लिया गया। दूसरे प्रकरण में छोटे घटिया खुर्द नहर किनारे थाना नंदिनी नगर में प्लास्टिक के बोरी में 147 नग पाव देशी मदिरा मसाला प्रत्येक पाव की क्षमता 180 एम.एल. कुल मात्रा 26.46 बल्क लीटर जब्त कर आरोपी संजू पारधी पिता कलीराम पारधी साकिन छोटे घटिया खुर्द, थाना नंदिनी नगर के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जाकर जेल दाखिल किया गया।
कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक अग्रवाल, जेबा खान, आबकारी उप निरीक्षक भुनेश्वर सिंह सेंगर, सुश्री नीलम स्वर्णकार व रामानंद दीवान, मुख्य आरक्षक भोजराम रत्नाकर, आरक्षक संदीप तिर्की व महिला आरक्षक संगीता ध्रुव, चितेश्वरी धुव्र, वाहन चालक प्रकाश राव, कृष्ण कुमार कोसले, नोहर साहू कार्यवाही दौरान उपस्थित रहें। विभाग द्वारा 03 मार्च एवं 06 मार्च को कार्यवाही कर छ.ग. आबकारी अधिनियम 1915 की धाराओं के तहत कायम कुल 02 प्रकरणों में 35.46 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version