बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। वरिष्ट अधिकारियों द्वारा दिए निर्देश के तारतम्य में दिनांक 02/02/2023 को आबकारी विभाग को सूचना मिली की ग्राम रिंगनी थाना चौकी हथबंद में राजकुमारी बंजारे अपने मकान से भरी मात्रा में अवैध शराब का विक्रय करती है पुष्टि होने पर मकान की विधिवत तलाशी लेने पर मकान से कार्टून पेटियों एवम् बड़े झोले में भरा 240नग नॉन डूटी पेड गोवा स्पेशल मदिरा पाव तथा 1 कार्टून की पेटी में 48 नग मध्य प्रदेश निर्मित एवम् विक्रय हेतु मैकडोवेल्स NO-1 व्हिस्क़ी पाव कुल मात्रा 51.84ली विदेशी शराब बरामद की गयी | आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) 34(2) 36 59( क ) , का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक जैलेश सिंह ,डॉ सुकाँत पाण्डेय, विपिन पाठक एवम आबकारी प्रधान आरक्षक सूर्यकांत वर्मा, नगर सैनिक अनुराधा कश्यप,तामेश्वर ध्रुव,विश्वनाथ जयसवाल तथा ड्राइवर नोलकंठ का विशेष योगदान रहा
There is no ads to display, Please add some
