संबंधित अधिकारियों को दिए निराकरण के निर्देश

अजय चक्रधारी

सूरजपुर (गंगा प्रकाश ) । जिले में जनदर्शन के माध्यम से आम जनता से कलेक्टर संजय अग्रवाल ने रूबरू होकर दूरस्थ क्षेत्रों से आए आम लोगों की समस्याओं और शिकायतों से संबंधित 52 आवेदनों को पूरी गंभीरता से सुनी। उन्होंने जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों का समय सीमा के भीतर निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
      आज जनदर्शन में आवेदक मोहन, विनय पाण्डेय, बिनु सोनवानी, गंगा राम, राकेश मिश्रा समयलाल, मनियारो, रमकेलिया, लालू राम, विनोद कुमार इत्यादि ने राजस्व विभाग अंतर्गत सीमांकन, में नामांतरण, बंटवारा, त्रुटि सुधार, जमीन विवाद जैसे आवेदन प्राप्त हुए, उन्होंने राजस्व अमला को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर निराकरण करने के निर्देश दिए है। राशन कार्ड, वन अधिकार पत्र प्राप्त करने, बेजा कब्जा, त्रुटि सुधार, मजदूरी भुगतान, नक्शा दुरुस्तीकरण, सड़क निर्माण, नामांतरण संशोधन, श्रमिक पंजीयन, फर्जी पट्टा निरस्तीकरण, पशु शेड प्रदाय करने जैसे आवेदन भी प्राप्त हुए। आवेदन का अवलोकन कर पात्रता अनुसार निराकरण करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने फर्जी पट्टा निरस्तीकरण के आवेदन को जांच कर निराकरण करने निर्देशित किया।
      बैठक में डीएफओ संजय यादव, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर उत्तम रजक, एसडीएम नन्दजी पाण्डेय, श्रीमती दीपिका नेताम सर्व जनपद सीईओ सहित विभिन्न विभाग के जिला अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version