फिंगेश्वर (गंगा प्रकाश)। संचालनालय आयुष विभाग के निर्देश व आयुष अधिकारी डॉ निकिता धुव के मार्गदर्शन में निशुल्क विकासखंड स्तरीय आयुष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार को ग्राम पंचायत बरभाठा के सामुदायिक भवन में किया गया। शिविर में 275 मरीजों का आयुर्वेदिक पद्धति से उपचार किया गया वही 86 मरीजों का होम्योपैथिक पद्धति से उपचार किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत बरभाठा के सरपंच मनोज यदु थे। शिविर प्रभारी डॉ संगीता कौशिक आयुर्वेद चिकित्सक डॉ ऐश्वर्य साहू प्रीति साहू होम्योपैथी चिकित्सक डॉ मिथिलेश ठाकुर ने मरीजों का उपचार किया। फार्मासिस्ट प्रीतम दटरिया हेमंत चौहान एवं औषधालय सेवक दीपमाला भगत रोमन सोनी ललिता साहू लखन साहू योग प्रशिक्षक हेमंत साहू शिक्षक पूरनलाल साहू ने भी शिविर का सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
