गरियाबंद(गंगा प्रकाश)। जिले में आयुष हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर्स एवं आयुष योग वेलनेस सेंटर्स गरियाबंद द्वारा छुरा, फिंगेश्वर एवं मैनपुर विकासखण्ड अंतर्गत कुल 30 योगा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. निकिता ध्रुव ने बताया कि छुरा विकासखण्ड छुरा में शासकीय आयुर्वेद औषधालय अतरमरा अंतर्गत ग्राम खट्टी में 19 से 23 जनवरी तक, ग्राम रजनकट्टा में 24 से 28 जनवरी तक, ग्राम मोहतरा में 29 जनवरी से 02 फरवरी तक, ग्राम कुम्हरमरा में 03 से 07 फरवरी तक और ग्राम कुरूद में 08 से 12 फरवरी तक योग शिविर का आयोजन किया गया है। इसी प्रकार शासकीय आयुर्वेद औषधालय अकलवारा अंतर्गत ग्राम फिंगेश्वरी में 19 से 23 जनवरी तक, ग्राम सोरिद में 24 से 28 जनवरी तक, ग्राम अमेठी में 29 जनवरी से 02 फरवरी तक, ग्राम कसेकेरा में 03 से 07 फरवरी तक और ग्राम मुड़ागांव में 08 से 12 फरवरी तक, फिंगेश्वर विकासखण्ड में शासकीय आयुर्वेद औषधालय बासीन अंतर्गत ग्राम अरण्ड में 19 से 23 जनवरी तक, ग्राम भसेरा में 24 से 28 जनवरी तक, ग्राम धमनी में 29 जनवरी से 02 फरवरी तक, ग्राम रक्सा में 03 से 07 फरवरी तक और ग्राम बोरसी में 08 से 12 फरवरी तक तथा शासकीय आयुर्वेद औषधालय कोपरा बेलर अंतर्गत ग्राम पतोरी में 19 से 23 जनवरी तक, ग्राम बोड़की में 24 से 28 जनवरी तक, ग्राम चरौदा में 29 जनवरी से 02 फरवरी तक, ग्राम घोघरा में 03 से 07 फरवरी तक और ग्राम बारूला में 08 से 12 फरवरी तक, शासकीय आयुर्वेद औषधालय परसदाजोशी अंतर्गत ग्राम हथखोज में 19 से 23 जनवरी तक, ग्राम पोखरा में 24 से 28 जनवरी तक, ग्राम दुतकैया में 29 जनवरी से 02 फरवरी तक, ग्राम रावड़ में 03 से 07 फरवरी तक और ग्राम बकली में 08 से 12 फरवरी तक और मैनपुर विकासखण्ड के शासकीय आयुर्वेद औषधालय भाठीगढ़ अंतर्गत ग्राम मैनपुर खुर्द में 19 से 23 जनवरी तक, ग्राम हरदीभाठा में 24 से 28 जनवरी तक, ग्राम नहानबिरी में 29 जनवरी से 02 फरवरी तक, ग्राम भटगांव में 03 से 07 फरवरी तक और ग्राम गौरघाट में 08 से 12 फरवरी तक योग शिविर का आयोजन किया गया है। उक्त योगा शिविरों में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।  


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version