ममता साहू

रायगढ़(गंगा प्रकाश)। कल सुबह  ग्राम घियारमुडा लैलूंगा के खगेश्वर मांझी (62 साल) को उसके वारिशान ईलाज के लिये सीएचसी लैलूंगा लेकर आये । डॉक्टर द्वारा चेक कर घायल खगेश्वर मांझी को मृत बताया गया । मृतक का बेटा रामलाल मांझी अस्पताल स्टाफ को उसके पिता के पेड़ से गिरने से चोट आना बताया । डॉक्टर ने मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर लैलूंगा पुलिस को सूचना दिये । जांच में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक रामशंकर तिवारी अपने स्टाफ के साथ सीएचसी पहुंचे । मृतक के बेटे रामलाल मांझी से पूछताछ के बाद उसे साथ उसके घर लेकर गये । घरवालों से पूछताछ पर रामलाल की लड़की ने बताया कि 18.03.2023 के रात उसके पिता और दादा खगेश्वर के बीच झगड़ा मारपीट हुआ था जिसमें उसके पिता रामलाल ने लकड़ी के फाडी से दादा खगेश्वर को पीटना बताई । रामलाल मांझी से कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने पिता की हत्या करना कबूल कर घटना का वृतांत बताया ।

       आरोपी रामलाल मांझी ( उम्र  35 वर्ष) बताया कि उसके पिता खगेश्वर मांझी घर के सामनों को बेच देता था । 18.03.2023 को  सुबह पिता जी घर के चावल को बेच रहा था जिसे मना किया तो झगड़ा विवाद करने लगा जिसे हाथ मुक्का से मारपीट कर लकड़ी के फाडी से सिर, हाथ, पैर में मारा जिससे वह बेहोश हो गया था । घर परिवार के लोगों को मारपीट, झगड़ा किसी को बताने से मना किया था । घटना के संबंध में गांव के जागेश्वर मांझी के रिपोर्ट पर आरोपी रामलाल मांझी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी जप्त किया गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक आर.एस. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक टी.आर. खुंटिया, एएसआई चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी की प्रमुख भूमिका रही है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version