दुर्ग (गंगा प्रकाश)। 
 नगर पालिक निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत निगम के अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा के मार्गदर्शन में टीमें ने आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है। निगम द्वारा आवारा पशुओं को पकडऩे अभियान चलाया जा रहा है। सात दिनों में 96 आवारा पशुओं को पकड़ कर धमधा रोड नया गौठान और रिसाली के नेवई गौठान भेजा गया है। आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए अभियान चलाने के निर्देश आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने दिए हैं। इस अभियान के तहत आवारा मवेशियों को पकडऩे टीम शहर में विभिन्न संसाधनों के साथ घूम-घूम कर आवारा मवेशी को पकड़ रही है। काऊ केचर वाहन में मवेशियों को डालकर सीधे धमधा रोड नया गौठान और रिसाली के नेवई गौठान में छोड़ा जा रहा है। निगम की टीम शहर के प्रमुख सड़क और अंदरूनी क्षेत्र की सड़क पर तथा आवारा घूमने वाले मवेशियों को पकड़ रही है। लगातार अभियान में शहर के विभिन्न क्षेत्रों के भीतरी इलाकों से आवारा मवेशियों को पकडऩे की कार्रवाई की है। अतिक्रमण टीम ने लगभग सात दिनों में 96 आवारा मवेशियों को पकड़ा है। उल्लेखनीय है कि आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने आवारा मवेशियों को पकडऩे के लिए लगातार अभियान चलाने के निर्देश दिए है। साथ ही आने वाले शिकायत  निराकरण करने को कहा गया है। इसी के तहत आवारा पशुओं को पकडऩे का अभियान क्षेत्र में चलाया जा रहा है।आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने पशु पालकों से अपील की है कि खुले में आवारा मवेशियों को न छोड़े और अभियान में सहयोग प्रदान करें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version