कांग्रेस की दोगली सरकार में प्रत्येक योजना में हो रही दलाली: हर्षिता

अध्यक्ष द्वारा चोर दरवाजे से आवास क़िस्त कराया जाता है भुगतान एवं विकास कार्यो में भेदभाव : नेताप्रिपक्ष

आवास क़िस्त भुगतान में 15 दिन में सुधार नही होने पर होगा उग्र आंदोलन: भाजपा पार्षद दल

रजवंत खुराना

तखतपुर (गंगा प्रकाश):-  आवास क़िस्त में जारी भ्रस्टाचार एवं पक्षपात व विकास कार्यो में भेदभाव  के विरोध में भाजपा पार्षद दल एवं भारतीय जनता पार्टी तखतपुर की अगुवाई में पूर्व सूचना के अनुसार दल बल के भाजपाइयों द्वारा  सैकड़ो हितग्राहियो को साथ लेकर अध्यक्ष निवास एवं सीएमओ का उग्र नारेबाजी के साथ घेराव किया गया। जिसके कारण अध्यक्ष निवास एवं कार्यालय नगर पालिका में गहमा गहमी का माहौल रहा है। ज्ञात हो कि भाजपा पार्षदों द्वारा सैकड़ो हितग्राहियो के प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ 400 से अधिक हितग्राहियो का पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता, जाति प्रमाण पत्र, भवन दुकान नामांतरण आदि विषयों को 02 साल से लंबित रखने, पौनी पंसारी बाजार के आबंटन में अनावश्यक विलम्ब, परमेश्वरी गार्डन को 02 दिन से अचानक बंद करने, नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने,  शासन से प्राप्त करोड़ो रूपये का आय व्यय प्रस्तुत नही करने, डिवाइडर का पोल खराब न होने के बाद भी भ्रस्टाचार की नीयत से लाखों रुपये का बंदरबाट, मवेशी बाजार में की गई अवैध वसूली पर कार्यवाही करने,  जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक 02 माह में बैठक आयोजित नही करने, तुगलकी फरमान जारी कर स्वचछता कमांडो को हटाकर सफाई व्यवस्था से खिलवाड़ करने जैसे मुद्दे प्रमुख रहे है।

सीएमओ द्वारा नायब तहसीलदार एवं एस डीओपी कोटा, टी आई तखतपुर की उपस्थिति में  लिखित आश्वासन के बाद घेराव समाप्त किया, इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 15 दिवस के भीतर बैठक आयोजित नही करने एवं अन्य  बुनियादी समस्याओं का तत्काल निराकरण नही होने पर आंदोलन और उग्र होने की चेतावनी दिया गया। 





आज आयोजित घेराव प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य  हर्षिता पाण्डेय, त्रेतानाथ पाण्डेय, प्रदीप कौशिक, नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन, पार्षद एवं महामंत्री नैनलाल साहू, पार्षद कोमल ठाकुर, पार्षद शिव देवांगन, पार्षद प्रतिभा देवांगन, पार्षद पुष्पलता रात्रे, कृष्ण कुमार साहू, धन्नू ठाकुर, काशी देवांगन, ओमकार सोनी, राजेश सोनी, राकेश तिवारी, माधो देवांगन, अमित यादव, राजकुमार यादव, दिनेश राजपूत, इस्लाम अंसारी, अजय यादव, मालती यादव, विश्वनाथ यादव,नोहर सिंग ठाकुर, संजय निर्मलकर, तिलक देवांगन,पाटले, आयुष सिंह ठाकुर,  दिनेश पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगर वासी उपस्थित रहे


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version