अरविन्द तिवारी

एडिलेड/आस्ट्रेलिया (गंगा प्रकाश) –  ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे इंटरनैशनल मैचों की सीरीज का पहला मैच आज एडिलेड के ओवल मैदान पर खेला गया। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 09 विकेट के नुकसान पर 287 रन बनाये। जबकि 288 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने 04 विकेट खोकर 291 रन बनाकर टारगेट को आसानी से हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में अपनी बढ़त बना ली है।

               इस मैच में टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुये इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और उनके शुरुआती 03 विकेट मात्र 31 रन पर ही गिर गये। जेसन रॉय ने 06 रन बनाये जबकि फिल सॉल्ट 14 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार हुये। जेम्स विंस भी 05 रन बनाकर पवेलियन लौट गये। सैम बिलिंग्स ने 22 गेंदों में दो चौकों की मदद से 17 रन की पारी खेली। हालांकि डेविड मलान ने एक छोर को सम्हालते हुये 128 गेंदों में 134 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके और 04 छक्के जड़े। डेविड विली ने भी 40 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 34* रन बनाये। इस तरह से टीम ने 50 ओवर में 09 विकेट खोकर 287 रन बनाये।

ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान पैट कमिंस ने 10 ओवर में 62 रन देकर तीन विकेट झटके। उनके अलावा एडम ज़म्पा ने 10 ओवर में 55 रन देकर 03 विकेट अपने नाम किये। वहीं मिचेल स्टार्क और मार्कस स्टोइनिस को एक – एक सफलता मिली। वहीं अपने जीत के लिये 288 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया टीम की शुरूआत काफी शानदार रही। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिये 147 रनों की शानदार साझेदारी की। डेविड वार्नर ने 84 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 86 रन बनाये जबकि ट्रेविस हेड ने 57 गेंदों में 10 चौके और एक छक्के की मदद से 69 रन की बहुमूल्य पारी खेली। स्टीव स्मिथ ने भी 78 गेंदों में 80 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स केरी ने 21 रन बनाये जबकि कैमरन ग्रीन ने 20* रन का अहम योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने इस लक्ष्य को 46.5 ओवर में 04 विकेट खोकर बना लिया। इंग्लैंड की ओर से डेविड विली ने 08 ओवर में 51 रन देकर दो विकेट झटके। उनके अलावा क्रिस जॉर्डन और लियाम डॉसन ने एक -एक विकेट अपने नाम किया। डेविड मलान को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया। 

ऑस्ट्रेलिया इलेवन – डेविड वॉर्नर , ट्रेविस हेड , स्टीव स्मिथ , मार्नस लाबुशाने , एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) , कैमरून ग्रीन , मार्कस स्टॉयनिस , ऐश्टन ऐगर , पैट कमिंस (कप्तान) , मिशेल स्टार्क , एडम जंपा।

इंग्लैंड इलेवन – जेसन रॉय , फिल सॉल्ट , डाविड मलान , जेम्स विंस , सैम बिलिंग्स , जोस बटलर (कप्तान/विकेटकीपर) , लियाम डायसन , क्रिस जोर्डन , डेविड विली , ल्यूक वुड , ओली स्टोन।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version