आज़ादी गौरव यात्रा अभियान मे स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदो की गाथा को अपने अलग-अलग अंदाज़ मे जनता तक पहुँचा रहे है विधायक विकास उपाध्याय …….

रायपुर (गंगा प्रकाश)। कांग्रेस पार्टी के द्वारा पूरे देश मे आज़ादी गौरव यात्रा का आयोजन किया जा रहा है रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय के नेतृत्व मे आज रायपुर पश्चिम विधानसभा के गुढ़ियारी क्षेत्र मे आज़ादी गौरव यात्रा कार्यक्रम के तहत शाम के वक़्त हाथों मे टॉर्च और तिरंगा लिये आज़ादी गौरव यात्रा निकाली गई।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220815-WA0050.mp4

देश की आज़ादी की 75वीं वर्षगाँठ के अवसर पर आयोजित इस आज़ादी गौरव यात्रा कार्यक्रम मे सैकड़ो कोंग्रेसी कार्यकर्तागण ख़राब मौसम और बारिश की परवाह किये बिना हाथों में टॉर्च और तिरंगा लिए शामिल हुये।

https://gangaprakash.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220815-WA0049.mp4

शाम के अँधेरे के वक़्त टॉर्च लेकर निकाली गई इस आज़ादी गौरव यात्रा को जनता का भी अपार समर्थन प्राप्त हुआ क्षेत्र वासियो ने विभिन्न जगहों पर अपने विधायक का स्वागत किया।

विधायक विकास उपाध्याय के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्तागण ने जन-जन तक स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर अमर बलिदानियों की गाथा को पहुँचाने का काम किया।

कांग्रेस पार्टी पूरे देश मे शहीदों के सम्मान मे आजादी गौरव यात्रा का आयोजन कर रही है जिसमे कोंग्रेसी कार्यकर्ता समेत आमजन भी बड़े उत्साह के साथ भाग ले रहे है, आज़ादी गौरव यात्रा के तहत देश मे स्वतंत्रता सेनानियों व वीर शहीदों की अमर गाथा को जनता तक पहुँचाया जा रहा है और जनता के दिल मे राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करने का काम किया जा रहा है क्योकि सैकड़ो बलिदान के बाद हमारे देश को आज़ादी मिली है।

आज का दिन हर भारतवासी के लिए शहीदों की कुर्बानी को याद करने का और शहीदों के जज्बे को सलाम करने के प्रति प्रेरित करता है।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version