रायपुर (गंगा प्रकाश)। दिवाली की खुशियों में चुनाव त्यौहार के उल्लास ने चार चांद लगा दे हैं। चुनाव में जीत के लिए नेताओं में भी जबर्दस्त जुनून है। संबंधित क्षेत्र का ऐसा कोई कोना नहीं छूट रहा है जहां तक नेता न पहुंच पा रहे हों। इसी बीच रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा भी सुबह शाम दौरा और जनसंपर्क कर रहे हैं। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ भी लगातार उनके साथ चल रही है।रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने गुरुवार को सुबह सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भाजपा मंडल फाफाडीह क्षेत्र का धुआंधार दौरा किया। जनसंपर्क की शुरुआत उन्होंने जागृति नगर वाल्टेयर लाइन से की। इस बीच अंडरब्रिज से कालीनगर मुख्य मार्ग पर उत्साही समर्थकों ने जगह जगह मिश्रा का स्वागत किया।फूलमाला पहनाई। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी पुरंदर मिश्रा ने कहा इस बार महिलाएं खुलकर कमल छाप को वोट देने वाली हैं।भाजपा के घोषणा पत्र में मादी ने जो गारंटी दी हैं उसमें हर महिला को सालाना 12000 रुपए 500 रुपए में गैस सिलेंडर बेटी के जन्म में 1.50 लाख रुपए जमा कराने जैसे वायदों को महिलाओं का भारी जनसर्मथन मिल रहा है।उन्होंने आगे कहा रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अपने अपनो से मुलाकात होने से मैं बेहद आनंदित तो हूं ही धन्य भी हो रहा हूं। चुनाव के लिहाज से मैं आप सबसे एक और बात साझा करना चाहता हूं कि विकास के दृष्टिकोण से लक्ष्य काफी बड़ा है और इसे पूरा करने के लिए जनता का आशीर्वाद मिलना आवश्यक है जिसमें आप सभी की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
There is no ads to display, Please add some
