छुरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला खुड़ियाडीह में कक्षा 8वीं तथा कक्षा 5 वीं के विद्यार्थियों को परीक्षा पश्चात विदाई सम्मान समारोह आयोजित कर ससम्मान विदाई दी गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रामरतन नागेश अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति अध्यक्षता प्र प्रधानपाठक मनहरण लाल पटेल ने की विशेष अतिथि के रुप प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक शाला के शिक्षक गण एवं शाला प्रबंधन समिति के सदस्य मंचासीन रहे। सर्वप्रथम पांचवी आठवीं के छात्र छात्राओं को पुष्प वर्षा के साथ स्वागत करते समारोह स्थल तक लाया गया पश्चात सभी अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना व दीप जलाकर आरती की गई।अतिथियों का स्वागत अभिनंदन गुलाल लगाकर व पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। कक्षा 6वीं7वीं के विद्यार्थियों द्वारा कक्षा 8वीं के तथा कक्षा 3री 4थी के विद्यार्थियों द्वारा 5वीं के सीनियर छात्रों को श्रीफल एवं पेन देकर सम्मानित किया साथ ही आठवीं व पांचवी के छात्र छात्राओं द्वारा संस्था को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर पर संस्था में पदस्थ शिक्षक यूनूस परवेज खान द्वारा ईद पर्व के उपलक्ष्य में प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक के समस्त छात्र छात्राओं को नेवता भोज कराया गया। जिसमें दाल चावल सब्जी के अलावा केला सेव अंगूर एवं भजिया के साथ बालूशाही भी परोसी गई। विद्यालय परिवार द्वारा यूनुस परवेज खान को श्रीफल एवं अंगवस्त्र देकर धन्यबाद ज्ञापित किया गया इस अवसर पर संस्था प्रधान मनहरण लाल पटेल ने भोजन कराने के महत्व को रामचरितमानस के कथा प्रसंग का उदाहरण देते हुए कहा कि पसु सूर धेनु कलप तरु रुखा ! अन्नदान अरु रस पीयूषा !! अन्नदान को महादान कहा जाता है किसी को भोजन खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है आप सभी को विदित है कि शासन द्वारा भी सभी लोगों को अपने सुख-दुख के विभिन्न अवसरों पर नेवता भोजन करने का आग्रह किया गया है इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री राम रतन नागेश के साथ साथ गदा राम विशाल ,ग्राम पटेल दाउ लाल नागेश ,श्रीमती गायत्री बाई ,उत्तरा बाई ,राज बाई, शाला के शिक्षक गण हुलेश कुमार साहू, तेज राम साहू, श्रीमती लुनेश्वरी दीवान, शरीफ मोहब्बत कुरैशी, सरफुद्दीन साहिल, जोहत पटेल, दीपक जांगड़े, रसोइया राजकुमारी भोज सोनिया कुमारी बाई दोनों विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
ईद पर्व के उपलक्ष्य में विदाई समारोह के दिन शिक्षक यूनूस परवेज खान ने कराया नेवता भोज
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
