छुरा (गंगा प्रकाश)। शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खुड़ियाडीह में पदस्थ प्रधान पाठक चंद्रभानू वर्मा को सेवानिवृत्ति पश्चात माध्यमिक एवं आश्रित प्राथमिक शाला खुड़ियाडीड, डोंगरीपारा, तरियापारा तथा ग्रामवासियों के संयुक्त तत्वाधान में विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चंद्रभानु वर्मा एवं श्रीमती भुनेश्वरी वर्मा का शहनाई बाजे  से कर ग्राम भ्रमण कराया गया तत्पश्चात पुष्प वर्षा एवं सरस्वती पूजन एवं वंदना कर मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया अपने उद्बोधन में चंद्रभानु वर्मा ने कहा की बच्चों का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब शिक्षक ,बालक और पालक मिलकर प्रयत्न करें उन्होंने सभी बच्चों को पढ़ाई ,खेलकूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त कर अपने गांव का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी अध्यक्षता कर रहे जनपद पंचायत छुरा अध्यक्षा तोकेश्वरी मांझी ने कहा कि श्री वर्मा सरल एवं मृदुभाषी स्वभाव की धनी हैं बच्चों को दिया गया ज्ञान समाज में प्रेरक होंगे उन्होंने अधूरे अहाते को पूर्ण करने की घोषणा की विदाई समारोह को संबोधित करते हुए विशेष अतिथि विकासखंड शिक्षा अधिकारी  के.एल. मातावले ने कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते बल्कि वह जीवन पर्यंत समाज की सेवा में लगे होते हैं । इसी प्रकार विशेष अतिथि बी आर सी सी महेश साहू ने विदाई शब्द का व्याख्या करते हुए श्री वर्मा के सादगी पूर्ण जीवन का वर्णन किया।                                 

ग्राम पंचायत परसदा खुर्द के सरपंच विष्णु राम नागेश ने कहा कि हमें गर्व है कि हमारे गांव को एक उत्कृष्ट प्रधान पाठक का सेवा प्राप्त हुआ जिससे हमारे बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी उत्तरोत्तर प्रगति किए  छुरा नगर से पहुंचे वरिष्ठ शिक्षक, कवि, मंच संचालक मदन सिंह ने गुरु और शिष्य परंपरा को रामचरितमानस के गुरु वशिष्ठ और श्रीराम का उदाहरण देकर छत्तीसगढ़ी बोली में कहानी सुना कर बताया उपस्थित समस्त ग्रामवासी एवं शिक्षकों ने विदाई  स्वरूप भेंट के रूप में विभिन्न स्मृति चिन्ह साल, श्रीफल आदि प्रदान किया तथा वर्मा ने माध्यमिक शाला को अपनी ओर से कलर प्रिंटर एवं तीनों विद्यालय को डिजिटल घड़ी देकर सम्मानित किया! चारों विद्यालय की ओर से माध्यमिक शाला खुड़ियाडीह के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्रभारी प्रधान पाठक मनहरण लाल पटेल ने श्री वर्मा के साथ बिताए 12 वर्ष के अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा की वर्मा समय के पूर्ण पाबंद ,कर्तव्य निष्ठ, मृदु भाषी स्वभाव, दुर्व्यवसन रहित एवं कुशल नेतृत्व करता का हमे प्राप्त हुआ, जिससे हमने बहुत कुछ सीखा है! वर्मा जी की विदाई शाला परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है साथ ही सभी आगंतुक अतिथियों का आभार प्रदर्शन भी पटेल जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संकुल प्राचार्य उत्तम कुर्रे एवं व्याख्याता विनोद देवांगन ने भी संबोधित किया कार्यक्रम को संपन्न कराने में शाला के शिक्षक हुलेश साहू, श्रीमती लुनेश्वरी दीवान ,युनूस खान, शरीफ मोहम्मद कुरैशी, सरफुद्दीन साहिल, लीप कुमार नागेश ,योगेश सिंहा, जोहत पटेल, दीपक जांगड़े  रसोईया एवं ग्राम के युवागण, सरपंच ,पंच ,ग्राम प्रमुख आदि ने अपनी महती  भूमिका निभाई !कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राजेश निषाद प्राथमिक शाला डोंगरीपारा ने किया! इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सेवानिवृत शिक्षक के.आर.सिंहा, बंशीलाल तारक, मुरारी देवांगन ,राजेश शर्मा ,ललित वर्मा, कैलाश पटेल, रामकुमार साहू, डागेश साहू ,मेघराज टंडन अश्विनी कौशल ,सुखराम साहू, सुखेश्वर पंकज ,युवराज पटेल, केश कुमार साहू ,देवराज दीवान कलर्क  सिंह जी ,देवलाल ध्रुव, श्रीमती सावित्री टंडन लेश धन वारी ठाकुर, चमेली साहू, कुरैशी मैडम ,गुलाब बाई पटेल ,पवन तिर्की ,हरीश साहू ,चमन नामदेव, प्रेमलाल साहू ,मनहरण यादव ,कुमार दीवान एवं संकुल समन्वयक त्रिलोक सेन आदि शिक्षकगण तथा एस एम सी अध्यक्ष राम रतन नागेश ,प्रेमलाल गदाराम दाऊलाल ,लखन यादव, हेमू नागेश ,दीनानाथ ,जीतू, वासुदेव ,विश्राम , रवि कुमार पटेल ,चंद्रहास सेन ,मनीराम, रवि नागेश महेश ध्रुव( आरक्षक )नरेश सोहन ,बोड़ो राम तथा  समस्त ग्रामवासी ,छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version