बिल्हा । श्री नृत्यान्जलि फाउंडेशन के तत्वाधान में पंडित विकास नारायण शुक्ला सभागार कालिदास संस्कृत अकादमी उज्जैन में महाकालेश्वर सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम जहां कथक,भरतनाट्यम ,ओडीसी जैसी अनेक उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए देश भर से सैकड़ो कलाकारों ने भाग लिया विगत दिनों संपन्न हुआ | जिसमे बिल्हा नगर की प्रतिभावान कलाकार भूमिका शर्मा पिता नारायण शर्मा को शशि कला प्रवीण सम्मान से सम्मानित किया गया । भूमिका बाल्य काल से ही मंचों पर प्रस्तुति दे रही है और नृत्य, संगीत के क्षेत्र में गहरी रुचि रखती रही है| भूमिका भरतनाट्यम लंबे समय से सीख रही हैं यह परिवार के साथ साथ पूरे नगर के लिए गौरव और हर्ष का विषय है | जो उनको सम्मानित किया गया।
There is no ads to display, Please add some
