सितेश सिरदार
लखनपुर (गंगा प्रकाश)। छठ पूजा कर बिहार से वापस रायपुर लौट रहे परिवार की कार सरगुजा के उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में रायल बस से टकरा गई। बस से टकराने पर कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं दूसरी ओर बस भी पलट गई। दुर्घटना में कार सवार एक की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। यात्री बस में सवार लोग सुरक्षित हैं।
बताया जा रहा है कि छठ पूजा कर कार में सवार परिवार बिहार से वापस रायपुर लौट रहा था। कार में श्रेयांश मिश्रा ,अमित मिश्रा 40 साल,पिंकी मिश्रा 35 साल, नैंसी मिश्रा 15 साल मौजूद थे। उदयपुर थाना क्षेत्र के अलकापुरी मोड़ में ओवहर टेक के चक्कर में कार की रायल बस से टक्कर हो गई।टक्कर के बाद बस भी पलट गई।दो घंटे की मशक्कत के बाद वाहन में फंसे एक व्यक्ति को निकाला जा सका।बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। चालक व अन्य लोगों को हल्की चोट आई थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई तथा दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
उदयपुर पुलिस 112 की टीम और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से 2 घंटे की काफी मशक्कत के बाद कार के घायल ड्राइवर को निकाला जा सका। दुर्घटना में कार सवार श्रेयांश मिश्रा उम्र लगभग 20 साल की मौत हो गई। अमित मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए। पिंकी मिश्रा व नैंसी मिश्रा खतरे के बाहर बताए जा रहे हैं।
There is no ads to display, Please add some
