संजय सिंह भदौरिया
सुकमा (गंगा प्रकाश)। उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने तोंगपाल में संचालित आदिवासी कन्या छात्रावास कुमाकोलेंग निरीक्षण के दौरान कर्मचारी हाजिरी पंजी और दर्ज बालिकाओं की हाजिरी पंजी का अवलोकन किया।
उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाएं, भोजन की जानकारी अधीक्षिका से ली और मीनू अनुसार बच्चों को गरम भोजन प्रदान करने के निर्देश दिए।
अधीक्षिका ने छात्रावास में गार्ड की आवश्यकता से अवगत कराया। जिस पर संज्ञान लेते हुए सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग को शीघ्र गार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
There is no ads to display, Please add some
