शिक्षक के सेवानिवृत्त होने पर ग्रामवासीयों हजारों संख्या में ससम्मान  विदाई दिए

गरियाबंद (गंगा प्रकाश) – फिंगेश्वर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम तर्रा में विदाई सम्मान एवं कबड्डी का कार्यक्रम रखा गया था। प्रधान पाठक एफ आर पटेल  का हजारों की संख्या में समस्त ग्रामवासी  की ओर से विदाई ससम्मान का कार्यक्रम रखा गया था। डां मानिक साहु के द्वारा बताया गया प्रधान पाठक फिरंगी पटेल  1994 से 2022, 23 तक 31 साल ग्राम तर्रा में  शिक्षक के रूप मे सेवा प्रदान किये । छात्र छात्राओं ने फिरंगी सर के बारे बताया सर 31साल की सेवा में प्रार्थना मिस नहीं किए हैं ।   अपने जीवन शैली के बारे में बताया जीवनी

 एफ. आर. पटेल सर प्रधान पाठक शा. प्रा शाला तर्रा

जन्म दिनांक :- 18/07/1960 जन्म स्थान गृह ग्राम कोपरा तह. राजिम जिला गरियाबंद पिता का नाम स्व. प्यारे लाल पटेल / माता का नाम :- स्व. श्रीमती फूटेनिया देवी पटेल

 प्रारंभिक शिक्षा शा. प्रा. शाला कोपरा

 मध्य स्तर की शिक्षा शा. पूर्व मा. शाला कोपरा

हाई स्कूल संलग्न – हायर सेकेण्ड्री शिक्षा शा. उच्च माध्य. विद्या कोपरा

कक्षा ग्यारवी से cold metric में शाला का नेतृत्व एवं सन् 1980 में 59 प्रतिशत अंक प्राप्त कर के शाला में प्रथम स्थान प्राप्त कर गौरव प्राप्त किया।

सर स्वंम वॉलीबाल खेल के खिलाड़ी रहे है।

प्रथम नियुक्ति सन् 1983 तदर्थ शिक्षक के रूप में संविदा fire pay में नियुक्त शा. प्रा. शाला चंदना तत्कालिक जिल्ला रायपुर में नियुक्ति हुई।

वि. खं. मगरलोड

 फरवरी 1985 से जुलाई 1994 तक सेवा काल पूर्ण करने के पश्चात स्थानान्तरण शा. पूर्व मा. शाला तर्रा वि. खण्ड- फिंगेश्वर, जिला रायपुर में सेवाकाल प्रारंभ 30.07.1994 से 15.06.2009 तक दिनांक 16.06.2009 में पदोन्नति से प्रधान पाठक के रूप में शा. प्रा. शाला तर्रा वि. खं. फिंगेश्वर जिला गरियाबंद में दिनांक 31.07.2022 में सेवानिवृत हुए :- विशेष योगदान सामाजिक, सांस्कृतिक खेलकूद एवं शाम के विकास में महत्वपूर्ण योगदान ।

 वर्तमान में सामाजिक क्षेत्र मे प्रवेश कोसरिया मरार (पटेल) समाज राजिम राज के प्रमुख सलाहकार एवं कोसरिया मरार (पटेल) समाज जिला गरियाबंद के संरक्षक के पद पर रह कर समाज मे सेवा दे रहे है।

 सांस्कृतिक क्षेत्र मे पूर्ण पदस्थ शाला एवं स्थानान्तरण के पश्चात शा. पूर्व मा. शाला तर्रा में छात्र / छात्राओ को प्रेरित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग एवं शैक्षणिक पर्यटन के अर्न्तर्गत पूर्व पदस्थ (पूर्व मा. शा. नरतोरा) के छात्र/छात्राओ को सन् 1991 मे अपने नेतृत्व मे अमरकंटक शैक्षणिक भ्रमण भ्रमण कराये।

खेलकूद एवं स्काऊट गाइड 

खेलकूद के अर्न्तगत पूर्व संस्था के (शा. पूर्व माध्य शाला नरतोरा) के बालक वर्ग कबड्डी एवं खो खो टीम को जिला

स्तरीय टुर्नामेन्ट सन् 1992 सराईपाली मे कबड्डी मे प्रथम स्थान प्राप्त किया।

 स्काऊट मे शा. पूर्व माध्य शाला तरी मे आठ स्काऊट के बच्चो को सन् 2005 मे स्काऊट के प्रथम सोपान शिविर स्थल

शा. उच्च माध्य विद्यालय कोपरा शिविर संचालक  रोमन साहू एवं  पी. एस. दाऊ के अधिनस्थ स्काऊट के प्रथम

सोपान का (प्रशिक्षण) पूर्ण कराया, वर्तमान में ग्राम कोपरा में  नडाही माता मंदिर समिति के अध्यक्ष  बजरंग नाटक

मण्डली एवं बजरंग मानस मण्डली के के उपाध्यक्ष एवं श्री माता समिति ब्राह्मण पारा आजाद चौक कोपरा के सचिव के रूप मे सेवा प्रदान कर रहे है।

ग्राम तर्रा में सन् 2013 से स्टुडेन्ट क्लब के स्थापनाकर्ता एवं संरक्षक के पद पर सेवा दे रहे है । ग्राम तर्रा के समस्त ग्रामवासी मानिक साहु , विष्णु भाणड़ेकर, लखन पटेल, प्रेमकुमार साहु, शिक्षक आर के साहु , शिक्षक पुरूषोंतम निषाद,खेल शिक्षक निषाद, तुगन पटेल , बिसाहत पटेल, लालजी साहु, बसंत पटेल कोपरा, नोखेलाल हिरवानी, राकेश निर्मलकर, टोमन साहु, सरपंच श्रीमती सुमित्रा बंजारे, उपसरपंच दुलीचंद साहु, समस्त छात्र छात्राओं एवं समस्त ग्रामवासी हजारों की संख्या ग्राम तर्रा से गाजेबाजे डीजे के साथ  उनके गृह ग्राम कोपरा पहुंचकर समस्त ग्रामवासियों कहा

 हम आपके उज्जवल भविष्य की कामना करते है ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version