छुरा (गंगा प्रकाश)। लोकसभा निर्वाचन 2024 स्वीप एक्टिविटी अंतर्गत नगर पंचायत छुरा के व्यवसायिक क्षेत्रों के चेंबर्स ऑफ़ कामर्स, व्यापारीगण, दुकानों, सदर रोड एवं दैनिक बाजार क्षेत्रों में मुख्य नगरपालिका अधिकारी लाल सिंग मरकाम के निर्देशन में सभी व्यापारियों एवं दुकानदारों को 26 अप्रैल 2024 को मतदान करने हेतु संकल्प सूत्र अभियान चलाया गया, जिसमे संकल्प सूत्र बांध कर स्वयं एवं अपने परिवार तथा अपने आसपास के लोगो को मतदान करने के लिए प्रेरित करने अभियान चलाया गया। इस संकल्प सूत्र अभियान में वीरेंद्र सिंह, नरेश ध्रुव, कृष्णकुमार वैष्णव, धनेश्वर नाग, कमलेश्वर सिन्हा, मनोज दुबे, मिथलेश सिन्हा, रजत ध्रुव एवं व्यापारी नगरीकगण उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some
