तीन राज्यों से 180 सर्व यादव समाज के डेलीगेट का मैनपाठ में भव्य स्वागत

लखनपुर (गंगा प्रकाश)। सरगुजा संभाग  का सर्व यादव समाज समरता बैठक  का आयोजन दिनांक 17 12 2023 को सपनादर  मैनपाठ मेंन रोड शिव एवं राधा कृष्ण मंदिर के पास रखा गया था इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ,मध्यप्रदेश ,उडीसा तीन राज्य के विभिन्न जिलों  से यादव समाज के 180 यादव समाज के प्रतिनिधियों का आगमन हुआ सभी प्रतिनिधियों का फूल माला एवं शाल श्रीफल के द्वारा स्वागत किया गया इसके पश्चात हमारे संभागीय अध्यक्ष देवनारायण यादव द्वारा सरगुजा संभाग के सर्व यादव समाज के सामाजिक एवं राजनीतिक यादव समाज संगठित के बारे में विस्तारित रूप से अपनी बात रखी इनके द्वारा सम्बोधित कर कहा गया कई प्रदेश के कुछ स्थानों  पर समाज का अलग अलग  नाम से भी संगठन बना कर समाज के लिए काम कर रहे हैं लेकिन समाज को आगे बढ़ाने के लिए जरूरी है कि पुरे प्रदेश में एक बैनर एक संगठन के तले काम करने से समाज और तेजी से आगे बढे गा सर्व यादव समाज पुरे छत्तीसगढ़ गढ़ के 36 जिलों में बेहतरीन ढंग से संगठित होकर काम कर रहा है।आगे और मजबूती से समाज का काम कैसे हो इस पर भी चिंतन करने की जरुरत है।इसके पश्चात शिवनाथ यादव जी ने यादव समाज बहुत सारे कुरी मे बटा हुआ है फिर भी हम सर्व यादव समाज में संगठित हैं एवं राजनीतिक के बारे में  संक्षेप में अपनी बात रखी तथा आए हुए बहुत सारे प्रतिनिधियों द्वारा अपने उद्बोधन में सरगुजा संभाग के सर्व यादव समाज का तारीफ किया उनके द्वारा कहां भी गया कि यहां सरगुजा संभाग के यादव सभी संगठित हैं ।तीनों राज्य से आये डेलीगेट के प्रमुख प्रतिनिधियों  में से जोहत राम यादव, बलदेव यादव, राम सिंह यादव, परमानंद यादव ,नवरोत्तम यादव, समलिया यादव, हरीश यादव, राजू यादव ने भी कैसे समाज को एक माले में मोती की तरह जोड़ना है।साथ ही सम्मान हो या संघर्ष हो हर लड़ाई में प्रदेश का एक एक यादव कदम से कदम मिलाकर साथ खड़े रहेंगे। समाज को नई ऊंचाई पर हर  क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सभी ने एक स्वर में जोर दिया। आए हुए हमारे समस्त यादव बंधुओ का साल तथा श्रीफल देकर  उनका सम्मानित किया गया और इस कार्यक्रम में  सर्व यादव समाज के बहुत सारे वरिष्ठजन एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित थे इसके पश्चात कार्यक्रम को संपन्न किया गया कार्यकम में प्रमुख रूप से जमुना यादव, अटल यादव, पारस यादव, नथुनी यादव, गणेश यादव, मोती यादव, नागेश्वर यादव, बसंत यादव अवनीश यादव, संतोष यादव, चंद्रिका यादव ,लखन यादव,एस नाथ यादव,विजय यादव, चंद्रबाबू यादव, कृपाल यादव, मोहन यादव, सुदर्शन यादव, कमलेश यादव, तारा चंद यादव, बाल किसुन यादव,देवधारी यादव, अम्बिका यादव, दूध नाथ यादव,अमृत लाल यादव, महेश यादव, तेजधारी यादव, गुलाब यादव,त्रिवेणी यादव ,रामनरायन यादव, बल किशुन यादव, बाल नाथ यादव,प्रकाश यादव सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version