⭕ विधायक नाग ने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में अपना योगदान देने का किया आग्रह

⭕ विधायक बोले प्रत्येक छात्र को अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए उसके प्राप्ति के लिए नियमित प्रयास करना चाहिए

कांकेर/अंतागढ़/पखांजुर (गंगा प्रकाश)। शासकीय लाल कालिंद सिंह महाविद्यालय अंतागढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना ( एनएसएस ) से जुड़े छात्रों को “ग्रामीण विकास के लिए युवा” थीम के तहत ग्राम पंचायत मासबरस में आयोजित किए गए सात दिवसीय शिविर के समापन समारोह में क्षेत्रीय विधायक अनूप नाग मुख्य अतिथि बनकर आए एवं उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय सेवा योजना की भूमिका पर अपने विचारों को व्यक्त किया ।

विधायक अनूप नाग ने सर्वप्रथम सभी छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा की इस सात दिवसीय शिविर में अवश्य ही आप सभी को “ग्रामीण विकास के लिए युवा” थीम पर नई नई चीज़ें सीखने को मिली होंगी एवं कई सारी गतिविधियों में भी आप सभी को सहभागी बनाया गया होगा । इसलिए मैं आप सभी को यह अवश्य कहना चाहूंगा की आपने इस शिविर के माध्यम से जो कुछ भी सीखा है उसे अपने दैनिक जीवन में अवश्य लागू करे ।

विधायक नाग ने बच्चो को अपनी क्षमता पहचानने और अपने सामर्थ्य में अभिवृद्धि करने का संदेश दिया और कहा कि एक श्रेष्ठ नागरिक के रूप में हमारा दायित्व है, कि हम कमियों को दूर करते हुए श्रेष्ठता की ओर अग्रसर होकर अपने नैतिक दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपने लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए नियमित रूप से प्रयासरत रहना चाहिए। व्यक्ति को अपना बहुआयामी दृष्टिकोण रखते हुए सामाजिक परिवर्तन, जीवन के बदलते स्वरूप तथा आवश्यकताओं के अनुरूप हमेशा अपने आपको तैयार रखना चाहिए। इस अवसर पर विधायक नाग के द्वारा छात्रों के विभिन्न प्रश्नों का जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत भी किया गया। 

विधायक नाग ने बताए शिविर के फायदे

विधायक नाग ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व के विकास का गुण पैदा करना है। यह संगठन युवाओं को स्वावलंबन, अनुशासन और साथ मिलकर काम करने की सीख देता है। विद्यार्थियों को यह समाज की समस्याओं को समझने और उन्हें दूर करने का अवसर भी प्रदान करता है। बहुत से ऐसे युवा जो शहरी क्षेत्रों में ही रहते हैं उन्हें गांव में जाकर वहां के लोगों के जीवन को नजदीक से देखने और समझने का अवसर देता है। शिविर के दौरान विविध गतिविधियों का आयोजन इसीलिए किया जाता है कि युवा सक्रिय रहें। उन्हें अलग-अलग किस्म की जिम्मेदारियां सौंपकर कार्यकुशल बनाने का प्रयास किया जाता है। श्री नाग ने कहा कि किसी भी देश की रीढ़ उसके युवा ही होते हैं। यदि सभी युवा क्रियाशील हो जाएं तो देश की तरक्की की गति भी बढ़ जाती है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में अपना बेहतरीन योगदान देने का भी आह्वान किया ।

इनकी रही मौजूदगी

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर, सरपंच प्रतिमा पद्माकर, रमेश बघेल, उपसरपंच मनीष मंडावी, अगदू राम पोटाई, शिवराम गावड़े, अविनाश गणविरे, कार्यक्रम अधिकारी प्रशांत रंगारी, प्राचार्य डीएल बढ़ाई समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं शिविर के छात्र छात्राएं उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version