नगर पंचायत कि बिना सहमति के अनुविभागीय अधिकारी ने आयोजन की दी अनुमति

आयोजन में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा जनता का अपमान- विजय शिशु सिन्हा

घरघोड़ा एनटीपीसी तिलाइपाली की तिलोत्तमा समिति को बसंत मेला के आयोजन की अनुमति को लेकर जनप्रतिनिधियों ने बिना नगर पंचायत के सहमति के दिये गए अनुमति पर सवालिया निशान लगा दिया है ।

छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ ??

जितेंद्र सिंह ठाकुर

घरघोड़ा(गंगा प्रकाश)- जानकारी अनुसार परीक्षा के समय स्कूल के सामने ग्राउंड को एनटीपीसी तिलाइपाली की तिलोत्तमा समिति को आयोजन के लिए अनुमति दी गई है जो कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है । जहां एक ओर विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी में लगे है वहीं दूसरी तरफ अनुमति देने से पालकों में भी भारी आक्रोश का माहौल बना है , एनटीपीसी तिलाइपाली के तिलोत्तमा समिति का निजी आयोजन की तरह है आयोजन के मुख्य अतिथि पार्थ मजूमदार क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक कोयला खनन श्रीमती महुवा मजूमदार स्वयंसिद्ध महिला समिति विशिष्ट अतिथि सोमेश बंदोपाध्याय एनटीपीसी  तिलाइपाली परियोजना खनन प्रमुख आयोजन तिलोत्तमा महिला समिति एनटीपीसी तिलाइपाली हैं, एनटीपीसी तिलाइपाली प्रबंधन समिति इस तरह के आयोजन न कर जनहित के लिए क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़े और काम क्षेत्र के विकास के लिए काम करे।

जनप्रतिनिधियों के अपमान जनता का अपमान

आयोजन में दो जिले का नेतृत्व करने वाली धाकड़ महिला आदिवासी नेता रायगढ़ लोकसभा सांसद गोमती साय लोकप्रिय सहज सरल विधायक लालजीत सिंह राठिया मिलनसार नगर पंचायत अध्यक्ष विजय शिशु सिन्हा नगर पंचायत उपाध्यक्ष जनपद अध्यक्ष सहोद्रा राठिया जिला पंचायत सदस्य  धरमजयगढ़ एसडीओपी वार्ड पार्षद बिना अतिथि आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के साथ क्षेत्र की जनता का अपमान करने का काम किया है । ऐसे कृत्य के लिए एनटीपीसी तिलाइपाली प्रबंधन व समिति को क्षेत्र की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

बसंत मेला बना टैक्स वसूली का जरिया ??

क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों का यह भी आरोप है कि एनटीपीसी तिलाइपाली प्रबंधन तिलोत्तमा समिति के आड़ में कमाई का जरिया बनाया ? बसंत मेला के नाम पर एनटीपीसी तिलाइपाली प्रबंधन ने स्टॉल के नाम पर 2000 से 5000 व लक्की ड्रा प्रति व्यक्ति कीमत 50 रुपये वसूली जाने की चर्चा है । घरघोड़ा द्वारा एनटीपीसी तिलाइपाली की तिलोत्तमा समिति को बसंत मेला / टैक्स वसूली मेला की अनुमति देने को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश का माहौल बना हुआ।

वर्जन:-

भारत सरकार की सार्वजनिक उपक्रम एनटीपीसी तिलाइपाली द्वारा नगर पंचायत क्षेत्र में बिना अनुमति लिए कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है बिना अनुमति कार्यक्रम आयोजन करना एनटीपीसी तिलाइपाली का निहायत ही गलत है । नगर पंचायत से नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी  । अतिथि के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को नही बुलाना जनप्रतिनिधियों का अपमान है ।

विजय शिशु सिन्हा

(अध्यक्ष नगर पंचायत घरघोड़ा)

वर्जन:-

एनटीपीसी तिलाइपाली परियोजना क्षेत्र के विकास के पिये रुचि नही दिख रही है वही कार्यक्रम का आयोजन करके टैक्स वसूलने की जानकारी मिल रही है जो पूर्णत गलत है आयोजन के ब्यवसायिक करन को लेकर नगर पंचायत से कार्यवाही की जाएगी!

उस्मान बेग

(उपाध्यक्ष नगर पंचायत घरघोड़ा)


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version