एलएआरएन्डआर के संविदा कर्मी  की आदिवासी किसान को धमकी – कहते है ऐसे 10 प्रतिवेदन बनवा सकते है!!

भाकुलाल उरांव
पीड़ित किसान

घरघोड़ा (गंगा प्रकाश)। स्वामी हक की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण करने पीड़ित आदिवासी ने लगाया आरोप जमीन की भूख कभी खत्म नही होती है और ऐसे में महारत्न कंपनी एनटीपीसी की तिलाइपाली खनन परियोजना इकाई प्रमुख के द्वारा निजी हक की भूमि पर ज़बरदस्ती कब्जा कर निर्माण करने की बात सामने आई है । बता दे कि प्रार्थी भाकुलाल ने बताया कि उसकीग्राम पंचायत कंचनपुर में खसरा 699/2 , 692 कुल रकबा1.068 व 0.425 पर  एनटीपीसी तिलाइपाली परियोजना के द्वारा कर्मचारियों के रहने के लिए टाउनशिप कंचनपुर में निर्माण किया जा रहा है जिसमे भाकुलाल उरांव की जमीन भी शामिल कर लिया गया है जिसे एनटीपीसी तिलाइपाली प्रबंधन ने अपने तानाशाही रवैये से गरीब पीड़ित आदिवासी किसान भाकुलाल उरांव की जमीन का बिना मुआवजा राशि दिए बिना राजस्व विभाग के अधिकारियों का रौब दिखाकर जबरदस्ती निर्माण कार्य कर दिया है । जिसे लेकर पीड़ित ने तहसीलदार न्यायालय घरघोडा के समक्ष विधिवत सीमांकन के लिए आवेदन पत्र दिया गया था आवेदन पर न्यायालय द्वारा आरआई पटवारी को सीमांकन के लिए आदेशित किया गया था आदेशानुसार 17 जनवरी 22 को जमीन नापने के लिए लिएआरआई के साथ 2 पटवारी और ग्राम कोटवार ग्रामीण के एनटीपीसी तिलाइपाली के मातहत कर्मचारी व पीड़ित मौके पर मौजूद रहे , जमीन का नाप किया गया जिसमें पटवारी प्रतिवेदन में इस्पस्ट उल्लेख की भाकुलाल उरांव की जमीन पर एनटीपीसी तिलाइपाली के टाउनशिप में बने बाउंड्रीवाल के अंदर कब्जा किया जाना पाया गया है चालू सीट के आधार पर चिन्हांकित कर दिया गया है । 

बावजूद एनटीपीसी तिलाइपाली अधीनस्थ कंपनी यूपीएल के संविदा कर्मी भास्कर बेहरा व अन्य के द्वारा डरा धमकाकर स्वंय का काम चौकीदारी कर रहे भाकुलाल उरांव को बार बार जबरन उठाकर मौके पर लाया जा रहा है जिसे लेकर भाकुलाल उरांव डरा सहमा हुआ है उसे डर है कि तिलाइपाली तिलाइपाली खनन परियोजना इकाई प्रमुख के इशारे पर काम करने वाले मातहतों एलएआरएन्डआर के द्वारा धमकी दी जाती है कि काम को रोकने की जरूरत नही है ऐसे पटवारी पंचनामा कई बना कर दे सकते है है इस तरह अधीनस्थों के धमकी से डरे पीड़ित भाकुलाल कभी भी कुछ भी दुर्घटना होने की बात कह रहा है 

बता दे कि एनटीपीसी तिलाइपाली खनन परियोजना प्रबंधन द्वारा वर्तमान में भाकुलाल की निजी जमीन पर दबंगई के साथ जबरदस्ती सड़क निर्माण करने का प्रयास किया जा रहा है।

ऐसे में देखना होगा के प्रशासन गरीब भाकुलाल के साथ न्याय करती है या भाकुलाल को एनटीपीसी तिलाइपाली खनन प्रबंधन के रौब के आगे झुकने को मजबूर करती है गरीब आदिवासी किसान भाकुलाल अपनी जमीन पर खेती करते हए अपना और अपने परिवार का जीवन यापन कर रहा है प्रशासन से अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग की है। जिस पर वह पुनः खेती कर आय अर्जित करते हुए अपने परिवार का भरण पोषण कर सके ।

सीमांकन नाप के अनुसार मेरी 45 डिसमिल जमीन पर एनटीपीसी तिलाइपाली के टॉउन शिप में जबरदस्ती बाउंड्रीवाल बनाकर कब्जा किया गया है अन्य जमीन पर कब्जा करने के लिए बार बार डराया धमकाया जा रहा है मुझे मेरी जमीन का मुआवजा दे या जमीन वापस लौटाए भास्कर बेहरा द्वारा कहा गया कि ऐसे पटवारी के पंचनामा कई बनवा सकता हु ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version