अरविन्द तिवारी 

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश) – पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में आज एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य रूप से एनडीपीएस विषय पर दो सत्रों में  प्रशिक्षण कार्यक्रम रखा गया।कार्यक्रम के प्रारंभ में विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सुरेश जून माननीय विशेष न्यायाधीश महोदय का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात् विशेष न्यायाधीश महोदय को उद्बोधन के लिये आमंत्रित किया गया। सुरेश जून विशेष न्यायाधीश महोदय द्वारा अपने उद्बोधन मे (एनडीपीएस) के मामलों में विवेचना में आने वाले समस्याओं के बारे में बताकर बारिकी से उनका विवेचना के संबंध में होने वाली त्रुटि व उसके उपाय के बारे में बताया गया तथा जप्त गांजा का सेम्पल लेकर समय सीमा में परीक्षण हेतु एफएसएल भेजने , मौके पर ही कार्यवाही करने , मामलों में आरोपी की संख्या अधिक होने से जप्ती संयुक्त करने , जप्त गांजा में विधिवत लेबलिंग कर सील बंद करने , एनडीपीएस के जप्त टेबलेट व कैप्सूल वाले मामलों में उसके रेपर में लिखे वजन के आधार पर कार्यवाही करने , एनडीपीएस एक्ट के तहत् चालान पेश करते समय विधिवत् चेक लिस्ट के आधार पर चालान माननीय न्यायालय प्रस्तुत करने के संबंध में बताया गया। विजय अग्रवाल पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने उद्बोधन में एनडीपीएस एक्ट के मामलों में आरोपियों को अधिक से अधिक सजा दिलाने व त्रुटिरहित विवेचना करने साथ ही विवेचना के दौरान होने वाले किसी भी प्रकार की समस्याओं के संबंध में प्रश्न करने तथा उक्त कार्यवाही में विवेचकों के द्वारा की जाने वाली गलती का निराकरण करने के संबंध में बताया गया। सुरेश साहू उप संचालक अभियोजन द्वारा एनडीपीएस के मामले की विवेचना सउनि से नीेचे स्तर के अधिकारी द्वारा ना करने साथ ही चालान प्रस्तुत करने की समय सीमा तथा विवेचना के दौरान होने वाली कार्यवाही के संबंध में बताया गया। राजेश पांडेय लोक अभियोजक द्वारा एनडीपीएस मामलों में विवेचको के द्वारा सुनवाई के दौरान होने वाली समस्याओं व त्रुटिरहित  विवेचना के संबंध में बताया गया।श्रीमती शशिकला जांगड़े द्वारा एनडीपीएस के आरोपी के तलाशी व जप्ती के दौरान विवेचक द्वारा की जाने वाली कार्यवाही के संबंध में बारिकी से बताया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आमंत्रित मुख्य वक्ता सुरेश जून माननीय विशेष न्यायाधीश(एन.डी.पी.एस.) , सुरेश साहू उप संचालक अभियोजन , राजेश पाण्डेय लोक अभियोजक एवं श्रीमती शशिकला जांगड़े विशेष लोक अभियोजक का पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सुरेश साहू उप संचालक अभियोजन , राजेश पाण्डेय लोक अभियोजक , श्रीमती शशिकला जांगड़े विशेष लोक अभियोजक एवं जिले के 03 निरीक्षक , 07 उपनिरीक्षक ,  20 सहायक उप निरीक्षक एवं अलग-अलग थानों से 50 विवेचकगण वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी द्वारा कार्यशाला में उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version