गुरुचरण सिंह राजपूत

धरमजयगढ़ (गंगा प्रकाश)। नगर के एक एल्डरमैन के द्वारा सफाईकर्मी से बदतमीजी और गाली गलौज करने का मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है।और इस मामले को लेकर नगर पंचायत धरमजयगढ़ के सफाईकर्मी आज से हड़ताल पर बैठ गए है जिससे नगर की सफाई व्यवस्था चरमरा ही गई है ।आपको बता दे की नगर पंचायत धरमजयगढ़ के सफाई सुपरवाइजर ने एल्डरमैन महेश जेठवानी पर आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है जिसमे उन्होंने बताया है की वो सफाई कर्मियों से हमेशा बदतमीजी करते हुए गाली गलौज करते है और इसी क्रम में बीते दिन सुपरवाइजर तिवारी को ड्यूटी के दौरान एल्डरमैन महेश जेठवानी ने जातिगत गाली गलौज करते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया है वहीं इस घटना के बाद नगर पंचायत के तमाम सफाईकर्मि एल्डरमैन के खिलाफ आक्रोशित हो गए और आज नगर पंचायत के सामने एल्डरमैन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आंदोलन पर बैठ गए मामले को लेकर सुपरवाइजर ने बताया की एल्डरमैन के द्वारा अक्सर गाली गलौज किया जाता है जिसे लेकर वो आंदोलन कर रहे है और जब तक उस पर कार्यवाही नही होगी सभी स्फैकर्मियो का आंदोलन जारी रहेगा।वहीं आंदोलन कर रही एक महिला सफाई कर्मी ने बताया की वो लोग सुबह से ही पूरे नगर का कचरा इकट्ठा करते है और जब तनखा की बारी आती है तो बोलने पर उक्त एल्डरमैन के द्वारा बदतमीजी से बात किया जाता है महिला ने आगे बताया की जब तक उक्त एल्डरमैन पर स्थानीय पुलिस एफआईआर  दर्ज नहीं करेगी उनका आंदोलन जारी रहेगा


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version