सुरजपुर (गंगा प्रकाश)। कोल माइंस ड्राइवर कल्याण संघ सरगुजा छत्तीसगढ़ के द्वारा मजदूर हितों को ध्यान में रखकर उनके वेतन, सुरक्षा, पीएमई, वीटीसी, ईपीएफ, पेमेंट सिलीप, वर्क ऑर्डर के अनुसार वेतन देने, वर्क ऑर्डर के अनुसार कार्य करवाना व अन्य मांगों को लेकर पत्र लिख कर संबंधित अधिकारियों, संबंधित कंपनी और महाप्रबंधक कार्यालय भटगांव को सूचित किया गया पूर्व में चक्का जाम कर प्रदर्शन किया गया जहा संबंधित एसडीएम, तहसीलदार के द्वारा लिखित आश्वासन देकर संबंधित कंपनी को मांग पूरी करने के लिए प्रतापपुर एसडीएम और संबंधित तहसीलदार के द्वारा लिखित में आश्वाशन देकर निर्देशित किया गया लेकिन कंपनी के द्वारा आश्वाशन को भी नजरंदाज कर दिया गया जहां कोल माइंस ड्राइवर कल्याण संघ सरगुजा छत्तीसगढ़ के द्वारा फिर संबंधित कंपनी, महाप्रबंधक कार्यालय और जिला के उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया समयावधि में मांग पूरी करने के लिए आग्रह किया गया जो आज दिनांक तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया।

कोल माइंस ड्राइवर कल्याण संघ के महासचिव मोहन प्रताप सिंह ने बताया कि संघ के द्वारा कई बार आवेदन, निवेदन करने के बावजूद भी संबंधित कंपनी और अधिकारियों के द्वारा किए गए मांग पर कोई संज्ञान नहीं लिए जाने के कारण कोल माइंस ड्राइवर कल्याण संघ सरगुजा छत्तीसगढ़ समस्त मजदूरों के साथ एसईसीएल भटगांव क्षेत्र में संचालित समस्त कोल ट्रांसपोर्ट को बाधित करते हुए दिनांक 29/02/2024 दिन गुरुवार को सुबह 6 बजे से ग्राम पंचायत बरौधी में शिव मंदिर के सामने जरही – भटगांव मेन रोड पर कोल ट्रांसपोर्ट के लिए चलने वाली समस्त गाड़ियों को रोककर अनिश्चित कालीन हड़ताल के लिए बाध्य है जिसके तहत उत्पन्न होने वाले समस्त समस्याओं का जिम्मेदार संबंधित कंपनी और कार्यालय होगा।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version