अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

सूरजपुर (गंगा प्रकाश)।  जिले के नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय प्रशांत कुमार ठाकुर (भापुसे.) ने आज विधिवत पुलिस अधीक्षक सूरजपुर का पदभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त उन्होंने जिले के राजपत्रित अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर उनके अधिनस्थ थाना-चौकियों की जानकारी लेते हुये क्षेत्र की गतिविधियों से अवगत हुये। बताते चलें कि प्रशांत कुमार ठाकुर वर्ष 1996 बैच के राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी है और वर्ष 2011 में आईपीएस अवार्ड हुये। इसके पूर्व वे पुलिस अधीक्षक दुर्ग , बलौदाबाजार , बेमेतरा , जशपुर , धमतरी एवं सेनानी पांचवीं वाहिनी छसबल जगदलपुर के पद पर पदस्थ रहे है। आज इनके पदभार ग्रहण करने के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष महतो , सीएसपी एस.एस.पैंकरा , डीएसपी मुख्यालय महालक्ष्मी कुलदीप , एसडीओपी सूरजपुर नंदिनी ठाकुर , डीएसपी रितेश चौधरी , रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी , थाना प्रभारी सूरजपुर विमलेश दुबे , स्टेनो अखिलेश सिंह सहित जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version