एसडीएम डिगेश पटेल को शिकायत कर सौंपा ज्ञापन

पूर्व में भी लग चुके है कई आरोप

गुरुचरण राजपुत 

धरमजयगढ़(गंगा प्रकाश)। धरमजयगढ़ के एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार के खिलाफ अधिवक्ताओं ने आज एसडीएम डिगेश पटेल से शिकायत की और ज्ञापन भी सौंपा इस दौरान उन्होंने बताया की एसडीएम कार्यालय में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार के  व्यवहार से सभी अधिवक्ता असंतुष्ठ है उन्होंने बताया की उक्त बाबू छोटे से छोटे कार्य के लिए रुपए की डिमांड करता है एसडीएम के पास ज्ञापन सौंपने पहुंचे अधिवक्ताओं ने कहा की सिदार बाबू अकसर बदतमीजी से बात करते है उनके रवैए से आम जनता भी त्रस्त है किसी भी कार्य के लिए अनाप शनाप रुपए की मांग की जाती है ऐसे में उन्हें यहां से हटाकर कोई दूसरा बाबू रखा जाय ताकि सभी कार्य सुचारू रूप से चल सके अधिवक्ताओं ने आगे कहा की अगर उसे यहां से नही हटाया जाता है तो वो उक्त बाबू के खिलाफ उग्र आंदोलन भी करेंगे आपको बता दे की धरमजयगर एसडीएम कार्यालय में पदस्थ उक्त बाबू आयदिन सुर्खियों में रहता है पिछले समय में उक्त बाबू के द्वारा भालू पखना में नहर मुवावजे को।लेकर काफी हो हल्ला भी हुआ था जिसमे कई किसानों के द्वारा उक्त बाबू पर चेक और पासबुक रखने तथा किसानों के खाते से राशि आहरण की भी चर्चाएं सामने आई थी लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होने से उक्त बाबू के हौसले बुलंद है ऐसे में आज सभी अधिवक्ता एकजुट होकर बाबू राजकुमार सिदार को यहां से हटाने की मांग की जा रही है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version