6 घण्टे के अंदर सोना चोरी के दो आरोपियों को मोहला पुलिस ने किया गिरफ्तार

31 नग सोने के मंगलसुत्र पैंडल 01 नग मो.सा. टोटल कीमत करीबन 06 लाख रूपये बरामद

हरदीप छाबड़ा

मोहला मानपुर अं.चौकी(गंगा प्रकाश)।– नवगठित जिले में एसपी अक्षय कुमार की धमक से अपराध करने वालो में हड़कंप मची हुई है,इस जिले के थानों में लगातार अपराधियो कार्यवाही हो रही है,जिससे इस जिले में अपराध का ग्राफ गिरता हुआ नजर आ रहा है,हर कोई चाहता है कि हमारे जिले में कोई भी अपराध न हो, सभी को यह उम्मीद है कि जो और भी चोरीया हुई है ,उन चोरो को भी पुलिस जल्द पकड़ लेगी।

  मोहला थाने में एसपी अक्षय कुमार की मौजूदगी में एक बड़ी चोरी का खुलासा पुलिस ने किया है कि प्रार्थी मनोहर लाल जैन पिता सुकलाल जैन उम्र 59 साल निवासी दल्लीराजहरा ने थाना मोहला आकर दिनांक 25.09.2022 को लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि  दिनांक 29.08.2022 दिन सोमवार को हर सप्ताह की भांति ग्राम गोटाटोला जाकर सोने चांदी का दुकान लगाया था। दुकान में काफी भीड़ भाड़ थी। ग्राहको को सोने चांदी का सामान दिखा रहा था। दोपहर करीबन 03.15 बजे जब भीड़ भाड़ कम हुआ तो देखा की मेरे दुकान में रखा हुआ मंगल सुत्र लॉकेट का एक बॉक्स नहीं था। उस बाक्स में सोने का मंगल सूत्र लॉकेट डबल कुन्दा एवं सिंगल कुन्दा करीबन 25-30 नग वजन करीबन 85 ग्राम अनुमानित लागत 5 लाख रूपये गायब  था। मैं अपने आभूषणों को पहचानता हूँ उसमें टीने मार्क लगा हुआ है। जिसे कोई अज्ञात चोर भीड़ भाड़ का फायदा उठाकर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध को गंभीरता से देखते हुए पुलिस अधीक्षक मोहला मानपुर-अं. चौकी अक्षय कुमार मोहला मानपुर चौकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मानपुर पुपलेश कुमार, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अर्जुन कुरें के मार्ग दर्शन में निरीक्षक आर्शिवाद राहटगांवकर के कुशल नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपी का पतासाजी हेतु लगाया गया था। पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना पर संदिग्ध आरोपियों रोशन कुमार उसारे पिता कैलाशु उम्र 30 वर्ष ग्राम तोलुम थाना मोहला एवं दिवाकर सलामें पिता स्व. परशुराम उम्र 22 साल ग्राम तोलुम थाना मोहला जिला मोहला मानपुर अं. चौकी को तलब कर पूछताछ पर गोलमोल जवाब दे रहे थे दोनी से फिर अलग-अलग  पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपराध करना कबूल किया। और इस चोरी किये सोने के मंगलसूत्र लॉकेट 31 नग एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल होण्डा साईन को दोनों आरोपियों से बरामद कर जप्त किया गया है। इस प्रकार अपराध पंजीबद्ध होने के मात्र 06: घंटे के में ही पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उक्त दोनों आरोपियों रोशन कुमार उसारे एवं दिवाकर सलाम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जाता है। आरोपी को पकड़ने में उप निरीक्षक कमलेश बंजारे, सउनि जगमोहन कुंणाम, प्र. आर. गौतम भुआर्य, भरत मंडावी, आरक्षक तुमेन्द्र राधे, नंदकुमार यादव, गजेन्द्र देवांगन, हामिद यादव, राम स्नेही, गिरीश कोमा, किशोर धीवर, रघुवीर कुशवाहा, प्रभुराम, वसंत, म. आर. लिलेश्वरी भंडारी, रजनी, रुशाली म.स. आर. ममता, स.आर. चतुर राम, शत्रुधन कोवाची सैनिक विश्राम साहू का विशेष योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version