हरदीप सिंह छाबड़ा
मोहला (गंगा प्रकाश)। मोहला थाना क्षेत्र अंतर्गत पानाबरस के आश्रित ग्राम पिपरखार में कच्ची सड़क के किनारे पर युवक की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया था,जिस युवक की हत्या हुई थी उसका नाम रोमन नेताम निवासी मानपुर बताया जा रहा है,मृतक होटल व्यवसायी था।जिसकी हत्या की पुलिस जांच कर रही थी।एसपी अक्षय कुमार ने इस हत्या के मामले को लेकर तुरन्त एक्शन लिया और एक टीम गठित की। इस टीम ने देर न करते हुए तुरन्त काम मे लग गए और 9 घण्टे के अंदर ही इस हत्या के मामले में दो आरोपियों तक पहुँच गए।और उन दोनो आरोपियों को पुलिस ने अपने शिकंजे में ले लिया।
There is no ads to display, Please add some
