अरविन्द तिवारी 

जांजगीर चांपा (गंगा प्रकाश)- पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं सभी थाना/चौकी प्रभारियों की समीक्षा बैठक आहुत की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से धारा 420 भादवि के प्रकरणों , महिला संबंधी अपराधों एवं लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये। जिनमें धारा 420 भादवि धोखाधड़ी संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों के संबंध में साईबर सेल की तकनीकी टीम की मदद लेकर आरोपियों की पतासाजी कर पुलिस टीम भेजकर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया। चिन्हित अपराध के प्रकरणों में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चेक लिस्ट अनुसार थाना प्रभारी द्वारा पालन किया गया है कि नहीं के संबंध में जांच करेंगे साथ ही माननीय न्यायालय से प्रकरण का जब तक निराकरण ना हो जाये तब तक उक्त प्रकरण की अ़द्यतन स्थिति की जानकारी लेते रहेगे। 

विवेचको को देने वाले डायरी एवं अन्य दस्तावेजों का संधारण एवं रख रखाव तरतीब से रखने हेतु थाना/चौकी स्तर पर कर्मचारियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु थाना/चौकी अंतर्गत गुण्डा बदमाशों, असमाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखते हुये आवश्यक कार्यवाही कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। होली पर्व को ध्यान में रखते हुये आबकारी एक्ट के तहत् अधिक से अधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। होली पर्व को ध्यान में रखते हुये थाना स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजन करने हेतु निर्देशित किया गया। नशीली पदार्थ बिक्री करने वालों पर विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। तेज रफ्तार , तीन सवारी एवं मानक के अनुरूप साईलेंसर नहीं लगाने वाले मोटर सायकल चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। होली पर्व के अवसर पर प्रतिबंधित सामाग्रियों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने हेतु थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया। प्रकरणों के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तारी करें ताकि उनके अग्रिम जमानत का लाभ न मिल सके। महिला एवं बच्चों संबंधी पोर्टल के धारा 376 , पाक्सो के प्रकरणों में समय अवधि 60 दिवस के अंदर माननीय न्यायालय में चालान प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया। वर्ष 2023 के पूर्व के लंबित शिकायतों का विशेष अभियान चलाकर एक सप्ताह के अंदर निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया। इस बैठक में अनिल सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक , शैलेन्द्र पाण्डेय उप पुलिस अधीक्षक , निकोलस खलखो उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय , श्रीमती सविता दास उप पुलिस अधीक्षक अजाक , चंद्रशेखर परमा उप पुलिस अधीक्षक बा.वि.अ.अ.इ.,  तोबियस खाखा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चांपा एवं जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारीगण उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version