आरसीडब्ल्यूसी चिरमिरी द्वारा चक्का जाम कर दीया जा रहा है अनिश्चित कालीन हड़ताल।

महेश प्रसाद

कोरिया (गंगा प्रकाश)। एक तरफ जहां सरकार मजदूरों के हितों की बात करती है।  वहीं दूसरी ओर ठेका मजदूर हमेशा से उपेक्षा का शिकार होते हुए आए हैं । ठेका मजदूरों का कहना है कि, भारत सरकार ने हमें सरकारी दर पर मजदूरी भुगतान करने एवं पुराने मजदूरों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया, किंतु आज भी एसईसीएल द्वारा ठेका मजदूरों को मजदूरी के नाम पर दो सौ से ढाई सौ रुपए तक ही दिया जाता है । जिससे ठेका मजदूरों के परिवार ना तो, अच्छा जीवन जी पाते हैं, ना ही अच्छी शिक्षा प्राप्त कर पाते हैं । यह भी एक विडम्बना है जो एस ई सी एल और एस ई सी एल के ठेकेदार  दिनों- दिन अपने लाभ को बढ़ा रहे हैं, वहीं एक ठेका मजदूर दो वक्त की रोटी को भी मोहताज है। इसका सबसे बड़ा कारण चिरमिरी के ठेका मजदूरों का जागरूक होना है, या यूं कहें अपने हक के लिए लड़ाई ही उनका शोषण  का कारण है ठेका मजदूरों का कहना है कि हम अपने हक के लिए लड़ रहे हैं इस कारण एसईसीएल प्रबंधन एवं ठेकेदार चिरमिरी के ठेका मजदूरों को काम ना देकर बाहर से मजदूरों को लाकर कम दरों पर कार्य करवा रहे हैं जबकि भारत सरकार ने ठेका मजदूरों के लिए एक अच्छी खासी निश्चित रकम तय की है। लेकिन अपने थोड़े से फायदे के लिए यह ठेकेदार और प्रबंधन मजदूरों के हितों को दरकिनार करते हुए अपनी  मनमर्जी कर रही है । 

जिससे निरास होकर अब ठेका मजदूर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ चुके हैं । और उनका कहना है कि हम जितनी बातें कर सकते थे हमने कर लिया है। अब वक्त बात करने का खत्म हो चुका है। अब जब तक की एसईसीएल प्रबंधन एवं ठेकेदार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाते हैं। यह आंदोलन निरंतर जारी रहेगा । अब देखना यह है कि, प्रबंधन इस पर क्या विचार करता है फिलहाल तो प्रबंधन इस विषय पर कुछ कहने या सामने आने से कतराता नजर आ रहा है।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version