एस डी एम ने लिया प्राचार्यों की  समीक्षा बैठक

अतिरिक्त कक्षा लगाकर परिणाम बेहतर करने निर्देश

छुरा (गंगा प्रकाश)। शिक्षा की गुणवत्ता में कसावट लाने के लिए एस डी एम सोरी ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी किसुन मतावले एवं विकासखंड स्रोत्र समन्वयक हरीश देवांगन की उपस्थिति में छुरा ब्लॉक के सभी हाईस्कूल एव हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली ।

बैठक में 10वी व 12वी के अर्धवार्षिक परीक्षा के परिणामों का विषयवार विश्लेषण एस डी एम के द्वारा किया गया तथा कमजोर और औसत स्कोर वाले संस्था के प्राचार्यों को अतिरिक्त कक्षा लगाकर बेहतर रिजल्ट लाने निर्देशित किया गया । उन्होंने 10 जनवरी तक सभी विषयों के पाठ्यक्रम पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मतावले ने अपार आईडी के संदर्भ में सभी हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी स्कूलों में तत्काल अपार आईडी जनरेट करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अपार आईडी जनरेशन का कार्य 31 दिसम्बर तक करने को कहा गया था, लेकिन आज पर्यन्त तक बहुत से स्कूलों में अपार आईडी जनरेशन का कार्य पूर्ण नही हो पाया जिसके लिए सभी निजी एवं शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल हायर सेकेंडरी स्कूलों की सतत मॉनिटरिंग कर प्राथमिकता के साथ कार्य पूर्ण करने निर्देशित किया। शासन के निर्देशानुसार कक्षा पहली से बारहवीं तक अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग के जाति प्रमाणपत्र, कक्षा 6वी से 12वी तक के बच्चों का निवास प्रमाणपत्र तथा कक्षा 9वी से 12वी तक बच्चों का आय प्रमाणपत्र बनवाने निर्देशित किया । जिनका जन्म प्रमाणपत्र नही बना है उनका अनुलब्धता प्रमाणपत्र बनवाकर पंचायत सचिव और जिला योजना सांख्यकी अधिकारी गरियाबंद के पास जमा करावें।  इसके अतिरिक्त बैठक में परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम हेतु कक्षा 6वी से 12वी तक के बच्चों का शत प्रतिशत पंजीयन, तंबाकू मुक्त संस्था के पंजीयन व सर्टिफिकेट , गौरव गरियाबंद अंतर्गत सभी संकुल प्राचार्यों को सतत निरीक्षण कर शिक्षा में गुणवत्ता लाने निर्देशित किया। सभी प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में संचालित मध्यान्ह भोजन का गुणवत्ता पूर्वक संचालन कर एस एम एस के माध्यम से पोर्टल में प्रतिदिन के लाभान्वित बच्चों की संख्यात्मक जानकारी प्रेषित करें। विद्यालय के सभी शिक्षकों व कर्मचारियों के अवकाश को अवकाश पोर्टल में अपलोड करने निर्देशित किए । इसके साथ साथ विकासखंड के सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को शासकीय सेवा संबंधी आचरण संहिता का पालन करने निर्देशित किया । बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी किसुन मतावले, विकासखंड स्रोत समन्वयक हरीश देवांगन व विकासखंड छुरा के प्राचार्य एन सी साहू, बी देवांगन, प्रदीप मिश्रा, के के साहू, ए. बावनगड़े, जी.पी. वर्मा, श्रीमती एम कुजूर, वाय. आर साहू आदि सभी प्राचार्य उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version