Operation Sindoor: भारत की ओर से लॉन्च किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान पूरी तरह से पस्त नजर आ रहा है। भारत के सख्त तेवरों से तिलमिलाए और बुरी तरह से मात खाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अब दुनिया में घूम-घूमकर गिड़गिड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।

खतरनाक कैंसर की चपेट में दीपिका कक्कड़, दर्द झेल कर भी नहीं हारी हिम्मत, खुद बयां किया अब क्या होगा आगे

अजरबैजान पहुंचे शरीफ

शहबाज शरीफ तुर्किये और ईरान के बाद अब अजरबैजान पहुंच गए हैं। पीएम शरीफ यहां राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। भारत के साथ बढ़े तनाव के बीच अजरबैजान ने पाकिस्तान का समर्थन किया है। इतना ही नहीं अजरबैजान में 3 देशों की एक बैठक भी होने वाली है जिसमें पाकिस्तान और अजरबैजान के साथ-साथ तुर्किये भी शामिल होगा। पाकिस्तान की ओर से शहबाज शरीफ इसमें हिस्सा लेंगे।

अजरबैजान में क्या तिकड़ी बन रही है?

चलिए ऐसे में आपको बताते हैं कि अजरबैजान में क्या तिकड़ी बन रही है। दरअसल, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ अजरबैजान, ईरान और और तुर्किये के साथ मिलकर गठजोड़ बनाने में लगे हैं। जबकि, तुर्किये के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोगन मुस्लिम देशों का अगुआ बनने की कोशिश में हैं। अब ऐसे में सबके अपने-अपने हित हैं जिसे साधने की कोशिश की जा रही है।

RCB vs LSG: विराट कोहली का वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट इतिहास में ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

यह भी जानें

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान अब भारत के साथ कश्मीर, आतंकवाद और व्यापार जैसे सभी मुद्दे सुलझाना चाहता है। यह बात खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अपने ईरान दौरे के दौरान कही है। शहबाज शरीफ ईरान से पहले तुर्किये पहुंचे थे। भले ही पाकिस्तान की ओर से तुछ भी कहा जा रहा हो लेकिन भारत ने अपना रूख साफ कर दिया है कि वह पाकिस्तान से केवल पीओके की वापसी और आतंकवाद के मुद्दे पर ही बात करेगा।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version