लैलूँगा थाना प्रभारी रामशंकर तिवारी पहुँचे ऋषभ को बधाई देने
ऋषभ गुप्ता को बधाई देने का तांता लगा
घर परिवार समाज मे ख़ुशी की लहर…
चंद्र शेखर जायसवाल
लैलूँगा(गंगा प्रकाश)। इंटरनेशनल रीजनिंग एंड एप्टीट्यूड ओलंपियाड का परिणाम 17 फरवरी 2023 को जारी हुआ इस वर्ष डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा लैलूंगा के कक्षा 11 वीं (गणित) का छात्र ऋषभ कुमार गुप्ता, माता श्रीमती हीरा गुप्ता, पिता कान्हू राम गुप्ता ने लैलूंगा सहित राज्य को गौरवान्वित करते हुए छत्तीसगढ़ में टाप 1 रैंक में स्थान बनाया है। जिसमे रायगढ़ जिले सहित अपना लैलूँगा, और अपने समाज का नाम रोशन किया है।ऋषभ गुप्ता ने राष्ट्रीय जोनल स्तर पर रैंक-18 है जिसमें छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर आता है।अंतर्राष्ट्रीय जोनल स्तर पर रैंक-68 है जिसमें भारत, सऊदी अरब, कतर, रसिया, सिंगापुर, बांग्लादेश आता है।ऋषभ गुप्ता शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है जो राज्यपाल पुरस्कृत से समानित हो चुके है। स्काउट गाईड में भी है इन्होंने कक्षा दसवीं में 97.8% अंक हासिल किया था। ऋषभ गुप्ता के इस उपलब्धि के लिए लैलूंगा पत्रकार संघ शुभकामना प्रेषित किए हैं।इसी कड़ी में आज लैलूँगा थाना प्रभारी पूरे स्टाफ के साथ ऋषभ गुप्ता के घर बधाई और शुभकामनाएं देने पहुंचे। तथा और आगे बढ़ने नाम रोशन करने का आशिर्वाद दिए। इनके प्रतिभा से परिवार सहित पूरा कोलता समाज और लैलूंगा अंचल गौरवान्वित है। ऋषभ गुप्ता को राज्य सरकार द्वारा टॉपर होने से गोल्ड मैडल से समानित किया जायेगा।
इनका कहना
आज में जो हु । अपने माता पिता के कारण हु मेरे पिता के मार्गदर्शन में अपना खेल कूद, शिच्छा प्राप्त किया। मेरे पिताजी हमेशा हौसला बढ़ाये है और प्रेरणा दिए है। जिससे में सफल हो पाया हूं। मैं अपने माता पिता को अपना गुरु मानता हूं।
ऋषभ गुप्ता
There is no ads to display, Please add some
