रायगढ़/तराईमाल (गंगा प्रकाश)। ओ.पी. जिंदल विद्यालय तराईमाल में 14 सितंबर को एकदिवसीय राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा फाउंडेशन स्टेज NCF – FS 2022 शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि और प्रशिक्षक के तौर पर अरुणा पांडे टैगोर इंटरनेशनल स्कूल सकरी की प्राचार्या और नीलम सिंह ब्रलियंट एकेडमी पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर एकेडमिक कोऑर्डिनेटर उपस्थित थी । कार्यशाला का प्रारंभ ज्ञान की देवी माता सरस्वती और संस्था के संस्थापक एवं प्रेरणा स्रोत स्व. श्री ओ.पी. जिंदल की तस्वीर पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से किया गया । तत्पश्चात अतिथियों का एवं प्राचार्या का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया। कार्यशाला 14 सितंबर अर्थात हिंदी दिवस के दिन होने के कारण विद्यालय के हिंदी विभाग द्वारा हिंदी भाषण एवं कविता के माध्यम से हिंदी के महत्व और हिंदी की दशा के बारे में अपना विचार साझा किए। विद्यालय की प्राचार्या अलका गोडबोले ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षकों का स्वागत करते हुए अपनी हार्दिक प्रसन्नता जाहिर की तथा उनका आभार व्यक्त किए औेर एन सी एफ के बारे में संक्षिप्त परिचय देते हुए हिंदी के इतिहास के बारे में भी बताया तथा सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। शिक्षक प्रशिक्षक कार्यशाला चार सत्रों में आयोजित हुआ । पहले सत्र में एन सी एफ का परिचय, लक्ष्य पाठ्यचर्या के उद्देश्य, दक्षताएँ और सीखने के प्रतिफल के बारे में बताया दूसरे सत्र में भाषा शिक्षा और साक्षरता की प्रति दृष्टिकोण ,शिक्षा शास्त्र, तीसरे सत्र में शिक्षक के लिए विषय वस्तु का चयन, संगठन और संदर्भीकरण , सीखना आगे बढ़ाने के लिए आकलन, समय का नियोजन और चौथे सत्र में अतिरिक्त महत्वपूर्ण क्षेत्र, प्रिपेरटरी स्टेज तक की कड़ियाँ, एक सहयोगी पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण के बारे में रूबरू करवाया। तथा बताया कि एन सी एफ पाठ्यचर्या सतत और व्यापक मूल्यांकन पर जोर देता है। इसका बाल केंद्र दृष्टिकोण मूल्य और जीवन कौशल पर जोर और अनुभवात्मक शिक्षा पर ध्यान केंद्रित करता है । प्रशिक्षक द्वारा शिक्षकों को सक्रिय भागीदार बनकर वातावरण को रोचक बनाया गया। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में विद्यालय के अलावा ओ.पी. जिंदल विद्यालय तमनार ,साधुराम विद्या मंदिर रायगढ़ एवं डी ए वी स्कूल छाल के शिक्षक भी उपस्थित थे । अंत में प्रशिक्षक अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यशाला का समापन किया गया।
ओ.पी. जिंदल विद्यालय, तराईमाल में क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा आधारभूत चरण (NCF-FS 2022)पर कार्यशाला का आयोजन
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
