पहले खरसिया अनुविभागिय अधिकारी में की गई थी शिकायत लेकिन दबंगों पर नहीं हुई कोई कार्यवाही?…

खरसिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत औरदा से चालिस से पचास की संख्या में गरीब हितग्राही लिखित शिकायत लेकर पहुचे जिला मुख्यालय। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने उचित कार्यवाही का दिया आस्वासन।।

रायगढ़ (गंगा प्रकाश)। खरसिया विकासखण्ड के ग्राम पंचायत औरदा में इन दिनों गांव की जनता ने पंच, सरपंच, सचिव के विरुद्ध ग्रामीण जनों ने मोर्चा खोल दिया हैं, ग्रामीण का कहना है गांव के पंच सरपंच के मिलीजुली जुगलबंदी के चलते गांव के 500 से 600 राशनकार्ड धारकों के साथ अन्याय हो रहा हैं। सरपंच सचिव की मनमानी चरम सीमा पर है। हितग्राहियों का आरोप है कि राशन वितरण किए बिना ही हितग्राहियों को गुमराह कर बायोमैट्रिक में घर घर जाकर अंगुठे ले कर कहा जाता हैं कि हमने “तुमन के अंगुठा ल” आनलाइन अपडेट कर दिए हैं। अब जब भी राशन आप लोगो के नाम का आएगा आप सभी को सुचित कर राशन वितरण के लिए सुचना दे दिया जाएगा कहते हुए गांव के पंच- सरपंच और सचिव अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। ग्रामीण हितग्राही हर माह यही बात सुन सुन कर त्रस्त होकर बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे। रायगढ़ कलेक्टर को अपनी आप बिती बताते हुए दोषियों के उपर कड़ी से कड़ी दण्ड देकर दण्डित करने की गुहार लगाते हुए ग्रामीण हितग्राहियों ज्ञापन सौंपा है। जिसमे जिला कलेक्टर के द्वारा जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version