छुरा(गंगा प्रकाश):-गरियाबंद जिले के ब्लॉक छुरा में  कचना ध्रुवा  शासकीय एवं

निजी दोनों महाविद्यालय में टीकाकरण कैंप का आयोजन 20 एवं 21 सितंबर 2022 को महाविद्यालय कैंपस में किया गया , इस आयोजन में महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा बीपीएम इंद्रा कुमार चंद्राकर और “समर्थन : सेंटर फॉर डेवलपमेंट  सपोर्ट ”  संस्था  से मुरारी चंद्र डिस्ट्रिक्ट फैसिलिटेटर के मार्गदर्शन पर यह कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रुप से के.आर. चंद्राकर , नेहा मरकाम, इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयोजक और प्रभारी डॉक्टर रेखराम कुर्रे और  डॉ. विनीत साहू के साथ एनएसएस के छात्र छात्राओं ने अपनी उपस्थिति दी । कैम्प के दौरान सभी प्राध्यापक और कर्मचारी मौजूद थे साथ ही  साथ ही कार्यक्रम के सफल आयोजन में समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा की टीम से पूजा साहू और टेमिन साहू मौजूद रहे । साथ ही इस आयोजन में प्राथमेश मरकाम जन साहस संस्था  (जिला पलायन एवं स्रोत केंद्र  ) यूनिसेफ से डीसीएम राहुल कश्यप का विशेष सहयोग रहा छात्र-छात्राओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और कोविड-19 वायरस से बचाव के लिए उन्हें टीकाकरण के सभी दोज लगाने के लिए प्रेरित करना, साथ ही  जिन छात्र-छात्राओं ने अभी तक एक भी डोज नहीं लगाए थे , उन उनका भी टीकाकरण कार्ड बनाकर टीकाकरण करना  शत्- प्रतिशत टीकाकरण के महाविद्यालय में कैंप का आयोजन मुख्य उद्देश्य था जिसमें अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण किया जा सके ।  महाविद्यालय में टीकाकरण जागरूकता रैली का आयोजन किया गया  रैली में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया रैली के दौरान छात्रों ने स्लोगन और नारे के साथ छुरा नगर में का भ्रमण किया । कैंप के दौरान छात्र छात्राएं कर्मचारी मिलाकर कुल 160 लोगों का टीकाकरण किया गया। 

महाविद्यालय परिवार एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने “समर्थन: सेंटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट ” संस्था और समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा टीम का इस आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया ।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version