पूछताछ पर आरोपियों द्वारा डीजल चोरी कर बिक्री करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से 300 लीटर से अधिक डीजल, पेट्रोल किया गया जप्त।

सितेश सिरदार
लखनपुर ( गंगा प्रकाश)।
मामला लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत में आए दिन डीजल की चोरी की घटना होती रहती है इसी बीच प्रार्थी दीपक कुमार कन्टेनर वाहन चालक है जो दिनांक 16.02.2024 को जजगा लखनपुर स्थित वाटिका ढाबा में अपने कंटेनर वाहन क्र- आर.जे. 29 जी ए-5091 खड़ी कर खाना खाने के बाद सो गया। सुबह उठकर देखा तो डीजल टंकी का ताला टूटा था और टंकी से डीजल चोरी हो गया था। किसी अज्ञात व्यक्ति ने डीजल टैंक का ताला तोड़कर टंकी से 160 लीटर डीजल कीमती 15360 रू. का चोरी हो गया जिसकी रिपोर्ट पर थाना लखनपुर में अपराध क्र- 38/2024 धारा 379,411,285,34 भा.द.वि. का अपराध पंजिबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर डी.व्ही. कंपनी में काम करने वाले हाईवा चालक राजेन्द्र सिंह और जीतलाल यादव द्वारा ढाबे में खड़ी ट्रकों से डीजल चोरी कर नवापारा के होटल संचालक कृष्णा सिंह को बेचने की जानकारी मिली। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते नवापारा होटल संचालक राजेन्द्र सिंह को हिरासत में लेकर पूछ-ताछ किया गया। पूछताछ पर आरोपी ने जीतलाल यादव के साथ जजगा स्थित वाटिका ढाबा के सामने खड़ी कंटेनर से डीजल चोरी करना स्वीकार किया एवं उक्त डीजल से 50 लीटर कृष्णा सिंह कंवर निवासी अमगसी नवापारा के होटल में बिक्री करना बताया तथा शेष डीजल जजगा ढ़ाबा के पास जी एक मकान में छीपाकर रखना बताया। आरोपी राजेन्द्र सिंह के कब्जे से जजगा मकान में छिपाये हुए 80 लीटर डीजल कीमती 7840रू का जप्त किया गया तथा आरोपी होटल सचालक कृष्णा सिंह कंवर से बरामद डीजल एवं पेट्रोल का मौके पर वैधानिक जस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर 25680 रू का डीजल एवं पेट्रोल जप्त कर विधिवत कार्यवाही की गई है। थाना लखनपुर द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। संपूर्ण कार्यवाही में थाना लखनपुर के प्र.आर. आर. नरेंद्र जांगड़े, रवि सिंह, आर. तेजराज भगत, अमरेश दास, देवेंद्र सिंह शामिल रहे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version