मगरलोड (गंगा प्रकाश)।  शासकीय माध्यमिक शाला लुगे (छिपली) मगरलोड जिला धमतरी की शिक्षिका की पहल। तमसो मा ज्योतिर्गमय की अवधारणा।

शिक्षा के लिए जितना दान होगा समाज का उतना उत्थान होगा के तहत साहू दंपति रंजीता तुमनचंद के द्वारा करेली छोटी संकुल के 8 स्कूलों के लिए 55 ट्यूब लाईट दान किए ताकि बच्चों को अक्षरों को देखने आसानी हो। यह कदम स्कूल में प्रकाश का उजाला बिखेराने में बहुत मदद कारी सिद्ध होगा। वैसे तो स्कूलों में ट्यूबलाइट की व्यवस्था है परंतु अभी कुछ दिनों में ठंड एवं बारिश की वजह से स्कूलों में अंधेरा रहने लगा था जिसकी कमी अब पूरी हो गई।अपनी शिक्षकीय कर्तव्य के साथ-साथ मानवीय कर्तव्य का भी निर्वहन करते रहते हैं। शिक्षा सभ्य समाज की नींव है इसलिए लोगों से अपील करते हैं जितना हो सके स्कूल के, स्कूल की शिक्षा व्यवस्था के लिए दान अवश्य करें।जिला समग्र शिक्षा अधिकारी देवेश सूर्यवंशी ने साहू दंपत्ति द्वारा किए जा रहे प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज के हर वर्ग को स्कूल शिक्षा विकास के लिए आगे आने की आवश्यकता है पालकों को भी स्कूल आकर अपने बच्चों को मॉनिटरिंग करने की जरूरत है।विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष ध्रुव ने सभी बच्चों को मिले संसाधनों का समुचित उपयोग करने के लिए कहा।विकासखंड स्त्रोत समन्वयक धीरज देवांगन ने कहां की साहू दंपत्ति द्वारा स्कूल शिक्षा के लिए किया जा रहे प्रयास अन्य के लिए प्रेरणादाई है। संकुल प्राचार्य नंद कुमार साहू ने कहा कि फूलों की सुगंध तो एक ही दिशा में हवा के साथ फैलती है परंतु अच्छे व्यक्ति के व्यक्तित्व की सुगंध चारों दिशाओं में फैलती है । साहू दंपति न केवल अपनी स्कूल, अपने संकुल बल्कि जिले के स्कूलों के लिए प्रेरणा के कार्य कर रहे हैं और अपनी अच्छाई फैला रहे हैं। स्कूल प्रधान पाठक खिलेश्वर साहू  एवं नरेंद्र सिंहा ने सभी का आभार व्यक्त किया।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version