सदाराम कश्यप
मुंगेली (गंगा प्रकाश)। बिलासपुर राजस्व संभाग के कमिश्नर डाॅ. संजय अलंग और कलेक्टर राहुल देव ने आज तहसील कार्यालय मुंगेली के सभाकक्ष में अधिवक्ताओं और किसानों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से राजस्व प्रकरणों के निराकरण, पटवारी प्रतिवेदन, नोटिस तामिली, जमीन रजिस्ट्री आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और उनके कार्यों में सहयोग प्रदान करने की बात की। इसी तरह कमिश्नर अलंग ने ग्राम संगवाकापा के कृषक श्री संतराम, चमारी टिंगीपुर के कृषक नंदकुमार यादव, ग्राम मानपुर के कृषक श्री शिवदयाल आदि किसानों के पास स्वयं पहुंचकर खेती किसानी के साथ-साथ उनके भूमि का लंबित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और तहसीलदार को आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर कमिश्नर अलंग ने किसानों को अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत फलदार व इमारती पौधारोपण, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत धान के बदले सुगंधित धान, दलहन एवं तिलहन की फसल लेने, फसलांे में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। सौजन्य मुलाकात के दौरान कलेक्टर राहुल देव, बिलासपुर राजस्व संभाग बिलासपुर के डिप्टी कमिश्नर (राजस्व) अखिलेश साहू, संयुक्त कलेक्टर नम्रता आनंद डोंगरे, मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अमित कुमार और तहसीलदार लीलाधर ध्रुव उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some
