छुरा (गंगा प्रकाश)। छुरा थाना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि छुरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसेकेरा में आपसी विवाद के चलते  पति ने पत्नी का किया गलत दबाकर हत्या मामले की गंभीरता को देखते हुए गरियाबंद पुलिस कप्तान अमित तुकाराम कांबले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेंद्र चंद्राकर के निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद सुश्री निशा सिन्हा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी छुरा के द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना का तस्दीक करने पर पाया कि आवेदक की छोटी बहन खेम बाई ध्रुव का पहला विवाह ग्राम कोसमबुड़ा के घनश्याम ध्रुव के साथ हुआ था। उनका दामाद घनश्याम ध्रुव का एक्सीडेंट से मौत हो गया, बहन खेमबाई ध्रुव और माँ फुलवाबाई एक साथ पुराना गाँव में रहते थे। वर्ष 2015 – 2016 में खेमबाई ध्रुव का आँगनबाड़ी कार्यकर्ता का नौकरी लगा, तब से घर में रहकर नौकरी कर रही थी। वर्ष 2020 में ग्राम कसेकेरा का गोविंद राम ध्रुव के तरफ से रिस्ता आने पर चुड़ी पहना कर दुसरा विवाह कर दिये। खेमबाई ध्रुव ड्यूटी के दिनो में ग्राम पीपरछेड़ी में रहती थी तथा रविवार अवकाश होने से शनिवार की शाम को अपने ससुराल ग्राम कसेकेरा चली जाती थी। 

            मृतिका दिनाँक 27.09.2024 के दोपहर 02.00 बजे के बाद खेमबाई अपनी स्कुटी से अपने ससुराल ग्राम कसेकेरा चली गई। उसके बाद दिनाँक 28.09.2024 के सुबह लगभग 06.30 बजे ग्राम कसेकेरा से गोविंद के छोटा भाई गोपीचंद का फोन आया और उसने बताया कि खेमबाई सो कर उठ नहीं रही हैं। आवेदक को शंका होने पर अपनी दुसरी बहन ओमबाई के साथ मोटर सायकल में ग्राम कसेकेरा गया और जाकर देखा तो खेमबाई ध्रुव के गले में लालिमा युक्त निशान, मुँह से खुन निकला हुआ था, नाक में खुन जमा था, कान का बाली और मंगल सुत्र टुटकर बिस्तर में पड़ा हुआ था। आवेदक के बताए गए घटना के सम्बन्ध एवं प्रथम दृष्टिया हत्या का अपराध परिलक्षित होने पर आरोपी के विरुद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

           संदेही आरोपी गोविंद राम ध्रुव से विस्तृत पूछताछ करने पर बताया कि दिनाँक 28.09.2024 के रात्रि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद में आक्रोश में आकर जान से मारने की नियत से आरोपी द्वारा अपनी पत्नी खेमबाई ध्रुव के छाती में बैठकर अपने दोनो हाथो से गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। मामले में हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।

          इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना  प्रभारी एस आई दिलीप मेश्राम, प्रधान  कृष्ण कुमार गिलहये एवं अन्य स्टाफ की भूमिका सराहनी रहा।

 नाम आरोपी गोविंद राम ध्रुव  पिता स्व0 हेमकुमार ध्रुव  उम्र 34 वर्ष, निवासी कसेकेरा, थाना छुरा, जिला गरियाबंद छ0ग0


There is no ads to display, Please add some
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version