गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के हाट-बाजारों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक अग्रवाल के निर्देश पर और स्वीप नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव के मार्गदर्शन में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज जिला मुख्यालय के हाट-बाजार में नुक्कड़ नाटक के माध्मय से लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने के लिए आम लोगों को प्रेरित किया गया एवं शत प्रतिशत मतदान करने का आह्वान लोगों से किया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटक के कलाकारों ने बहकावे में तुम कभी आना, सोच समझकर बटन दबाना, छोड़कर अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान, वोट देना गर्व है, जनता का यह पर्व है, का संदेश नाटक के माध्यम से वोट के महत्व को बताया और मतदाता जागरूकता से संबंधित पोस्टर बैनर प्रदर्शित किया गया.


उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा मतदान करवाने के उद्देश्य से मतदान जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिसके अंतर्गत विभिन्न तरह के आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान आसपास से आये शहरी एवं ग्रामीण मतदाताओं ने नुक्कड़ नाटक को उत्साहपूर्वक देखा एवं सुना और ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version