मंडी परिसर को साफ-सफाई कराने के दिये निर्देश

गरियाबंद (गंगा प्रकाश)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी दीपक कुमार अग्रवाल ने आगामी लोकसभा निर्वाचन के लिए गरियाबंद जिला मुख्यालय स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में राजिम और बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए बनाये स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूमों में जाकर ईव्हीएम मशीनों और मतदान दलों को वितरित की जाने वाली सामग्रियों की व्यवस्था की जानकारी ली।
कलेक्टर श्री अग्रवाल को उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश गोलछा ने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी और मतदान दलों को सामग्री वितरण तथा वापसी पर सामग्री लेने की व्यवस्थाएं बताई। कलेक्टर ने मतगणना के लिए तय कमरों में भी पहुंचकर वहां किए जा रहे इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रांगरूम तथा मतगणना स्थल पर सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाए गए है, साथ ही ईव्हीएम कन्ट्रोल रूम, पेयजल, टायलेट, बैरिकेटिंग, शाईनेज, फायर अलार्म, सहित अन्य व्यवस्थाओं के अलावा विधानसभा क्षेत्रों के लिए तैनात टीमों एवं उनके कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान कलेक्टर ने स्ट्रांग रूम, मंडी परिसर की साफ-सफाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये है। इस अवसर पर एसडीएम गरियाबंद विशाल महाराणा, राजिम श्रीमती अर्पिता पाठक, मैनपुर हितेश पिस्दा, लोक निर्माण के कार्यपालन अभियंता अनुज शर्मा, एनआईसी के उप निदेशक नेहरू निराला सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version