जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बना आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (ABHA)
यदिंद्रन नायर
बीजापुर(गंगा प्रकाश)। आभा कार्ड हर नागरिक को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत उपलब्ध कराया जाने वाला कार्ड है। यह एक आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी आधार कार्ड है। इस कार्ड व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधित सभी जानकारियां उपलब्ध रहेंगी। देश में कई ऐसी योजनाएं चल रही हैं जिनका लाभ गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शहरों के अलावा ग्रामीण इलाकों तक इन योजनाओं को पहुंचाया जा रहा है क्योंकि गांव में रहने वाले लोगों को खास तौर पर इन योजनाओं की जरूरत होती है। ऐसी ही एक योजना है डिजिटल हेल्थ कार्ड यानी आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट। इसे केंद्र सरकार की तरफ से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत शुरू किया गया है। इस योजना के तहत उन लोगों को फायदा मिलेगा जो लोग बीमार रहते हैं और उन्हें डॉक्टर के पास अपने इलाज के लिए जाना पड़ता है।
यह आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट यानी ABHA डिजिटल कार्ड होता है जिसमें आप अपने सारे मेडिकल रिकॉर्ड सेव कर के रख सकते हैं। मतलब आप कब बीमार हुए आपने किस डॉक्टर को दिखाएं क्या टेस्ट करवाएं आदि सब जानकारी होगी।
आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट का फायदा यह होगा कि आप की मेडिकल रिपोर्ट दवाओं की पर्चियां ब्लड ग्रुप की जानकारी डॉक्टर की जानकारी आदि चीजें इस डिजिटल कार्ड में होगी। इससे आपको पर्चियां कैरी करना नहीं पड़ेगा और इनके कहीं घूमने का भी डर नहीं रहता है।
बात अगर इस कार्ड को बनवाने की पात्रता की करें तो इस कार्ड को कोई भी बनवा सकता है। इस कार्ड को बनवाने के बाद आप इसका लाभ ले पाएंगे। जैसा कि बताया गया कि यह कार्ड पूरी तरह से डिजिटल है, इस कार्ड को बनवाने के लिए आप एनडीएमच हेल्थ रिकॉर्ड ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं या फिर आप इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी जा सकते हैं। इस कार्ड में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के समय आप अपने आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए इससे जुड़ सकते हैं।
There is no ads to display, Please add some
