गोलू कैवर्त
बलौदाबाजार (गंगा प्रकाश)। लोक सभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर जिले में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एक ओर जहां टैक्टर रैली,ऑटो रैली, मशाल रैली, टॉर्च रैली,बाहर गए ग्रामीण को फोन कर आमंत्रित जैसे कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है.वही दूसरी ओर स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज जिला मुख्यालय में छतरी स्वीप रैली का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 3 किलोमीटर मार्ग को कलेक्टर के एल चौहान के नेतृत्व में के एल अधिकारी कर्मचारी सहित विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा कड़कड़ती धूप के बीच पैदल चलकर पूरी की गई। रैली में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार भी शामिल होकर अधिकारियों का उत्साह बढ़ाया। इस रैली में शिक्षा,महिला एवं बाल विकास विभाग,पंचायत,राजस्व सहित अन्य छात्र,छात्राएं,शिक्षक,आमजन, खिलाड़ी, प्रबुद्ध नागरिक,सहित अधिकारी कर्मचारी, मिडिया प्रतिनिधी बड़ी संख्या में शिरकत किए। इसके साथ ही रैली प्रारंभ आने से पूर्व कलेक्टर श्री चौहान ने सभी को शत प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलाई।
कलेक्टर ने श्री चौहान ने कहा गांव की अपेक्षा शहरों में थोड़ा कम वोटिंग होता। लोग इस दिन के छुट्टी की तरह मान लेते है। हमे लोकतंत्र के इस महापर्व अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए वोट जरूर करना चाहिए. इसी संदेश को लेकर आज हमने छतरी स्वीप रैली निकाली है। उन्होंने महिला, युवाओं और पुरुषों को अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचने और लोकतंत्र के इस महापर्व में भागादारी करने की अपील की है। उक्त छतरी रैली जिला मुख्यालय में पंडित चक्रपाणि स्कूल परिसर से प्रारंभ, सीएचएमओ ऑफिस होते हुए मुख्य मार्गो से अंबेडकर चौक से गौरवपथ होते हुए पुनः चक्रपाणि स्कूल में समाप्त हुआ। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री दिव्या अग्रवाल उप जिला निर्वाचन अधिकारी,आर आर दुबे,बलौदाबाजार एसडीएम अमित गुप्ता,जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारती, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास अधिकारी टिकवेंद्र जाटवर, तहसीलदार राजू पटेल,जनपद पंचायत सीईओ मंडावी,सीएमओ भोई,साक्षर भारत सोमेश्वर राव,अन्य सभी विभागों के जिला अधिकारी गण सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। रैली में विशेष रूप से गुरुकुल इंग्लिश मीडियम स्कूल,शासकीय पंडित लक्ष्मी प्रसाद तिवारी कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शाश्वत हायर स्कूल के शिक्षको की विशेष योगदान रहा। इन स्कूलों के शिक्षकों ने बढ़चढ़ कर उत्साह के साथ रैली में हिस्सा लिया।
कलेक्टर के एल चौहान के लगातार सार्थक पहल में कड़कती धूप में छाता ओढ़ कर निकाली रैली।
Related Posts
About Us
Chif Editor – Prakash Kumar yadav
Founder – Gangaprakash
Contact us
📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com
🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205
Important pages
Disclaimer
गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology
