गोलू कैवर्त संभाग प्रमुख छत्तीसगढ़ बलौदाबाजारl कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के एल चौहान ने आज लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत जाजंगीर लोकसभा के कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों की सुविधाओं एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। साथ ही संबधित अधिकारियों को सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
इस दौरान वे ग्राम छरछेद स्थित शासकीय प्राथमिक शाला मतदान केंद्र एवं ग्राम कटगी स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मतदान केंद्र का अवलोकन किया। श्री चौहान ने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु किए गये दीवार लेखन,दिव्यांग मतदाताओं हेतु बनाये गये रैम्प, शौचालय, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए है इसके साथ ही मतदान दिवस के पूर्व मतदान दल के ठहरने के लिए उचित व्यवस्था रखने के निर्देश दिये है। इस दौरान जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल सहित संबंधित बूथ लेबल अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
WhatsApp Facebook 0 Twitter 0 0Shares
Share.

About Us

Chif Editor – Prakash Kumar yadav

Founder – Gangaprakash

Contact us

📍 Address:
Ward No. 12, Jhulelal Para, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996

📞 Mobile: +91-95891 54969
📧 Email: gangaprakashnews@gmail.com
🌐 Website: www.gangaprakash.com

🆔 RNI No.: CHHHIN/2022/83766
🆔 UDYAM No.: CG-25-0001205

Disclaimer

गंगा प्रकाश छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से दैनिक समाचार पत्रिका/वेब पोर्टल है। गंगा प्रकाश का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।

Ganga Prakash Copyright © 2025. Designed by Nimble Technology

You cannot copy content of this page

WhatsApp us

Exit mobile version